भाजपा की बनी सरकार तो मोदी नहीं राजनाथ होंगे पीएम: पवार

पवार ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर चुनाव के बाद भाजपा को सबसे ज्यादा सीटें आती है तो अगले प्रधानमंत्री राजनाथ सिंह बनेंगे, न कि पार्टी के ऑफिशल कैंडिडेट नरेंद्र मोदी। इस सवाल को खड़ा कर पवार ने अप्रत्यक्ष तौर पर मोदी पर वार किया, हलांकि उन्होंने दबे सुर में ये भी माना कि देश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। यूपीए सरकार के केंद्रीय कृषि मंत्री ने मौजूदा पीएम मनमोहन सिंह की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मनमोहन अपनी धुन के पक्के हैं।
उन्होंने कहा कि अगर भाजपा की लीडरशिप में एनडीए को बहुमत नहीं मिलता तो उसे समर्थन करने वाले क्षेत्रीय दलों को वीटो पावर मिल जाएगा और ये दल नहीं चाहेंगे कि एनडीए गठबंधन को मोदी लीड करें।
उन्होंने ये बी कहा कि भाजपा अकेले दम पर सरकार नहीं बना पाएंगी। उसे द सरे दलों का सहारा लेना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय पार्टियां मोदी को बहुत पसंद नहीं करतीं। ऐसे में राजनाथ सिंह एनडीए को लीड कर सकते है। मोदी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी को अमीरों का मसीहा बनाकर पेश किया जा रहा है। मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तुलना पर पवार ने कहा कि वाजपेयी अल्पसंख्यकों और समाज के दूसरे वर्गों को लेकर सहज थे। उन्हें सुसंस्कृत और विनम्र इंसान माना जाता है। मोदी कट्टरपंथी हैं।












Click it and Unblock the Notifications