राज ठाकरे ने उत्तर भारतीय को उतारा मैदान में
मुंबई। महाराष्ट्र इलेक्शन से जुड़ी सबसे हैरान कर देने वाली खबर तो यह है कि महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने एक उत्तर भारतीय को टिटक दिया है। इसे सुन सभी हतप्रभ रह गए हैं। क्योंकि राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस का रुख उत्तर भारतीय लोगों के प्रति बड़ा ही रूखा रहा है। उत्तर भारतीय लोगों के खिलाफ एमएनएस की ओऱ से कई बार बयान भी आए हैं।

मूल रूप से जौनपुर जिले से ताल्लुक रखने वाले अखिलेश चौबे को राज ठाकरे ने टिकट दिया है। चौबे एमएनएस की ओर से मुंबई की कांदीवली पूर्व सीट से चुनाव लड़ेंगे।
जानकारी के मुताबिक चौबे फिलहाल एमएनएस पर्टी में कानूनू प्रकोष्ठ के महासचिव हैं और उत्तर भारतीय विरोधी मानी जाने वाली पार्टी की ओर से टिकट पाए पहले उत्तर भारतीय हैं।
अखिलेश चौबे ने सारी अटकलों को शांत करते हुए कहा कि पार्टी किसी समुदाय के खिलाफ नहीं है। जैसा कि लोग सोचते हैं। पार्टी की तरफ से हर उस व्यक्ति का स्वागत किया जाएगा जो महाराष्ट्र के विकास में योगदान देगा।
चौबे ने कहा कि मेरी पार्टी ऐसे लोगों को नहीं चाहती है जिनके दिमाग में काम से जुड़ा एजेंडा नहीं है। हम उन सभी लोगों का स्वागत करते हैं जो इसको लेकर निश्चित हैं कि वे अपनी जिंदगी में क्या करना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications