विकास में गुजरात से आगे है महाराष्ट्र
मुंबई। महाराष्ट्र में चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और नरेंद्र मोदी पर हमला किया। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि विकास के मोर्चे पर महाराष्ट्र, गुजरात से आगे है। उन्होंने गुजरात से ज्यादा महाराष्ट्र को विकसित बताते हुए परोक्ष रुप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया है।
रामटेक में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह कहते हैं कि हमने साठ साल में कोई काम नहीं किया। नरेंद्र मोदी पर सवाल दागते हुए कहा कि अगर हमने काम नहीं किया होता तो क्या महाराष्ट्र में इतनी प्रगति होती।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधी जी का नाम लेते हैं लेकिन उनका बर्ताव गांधी जी के विचारों से बिलकुल उलट है।
गांधी जी ने अहिंसा का पाठ पढ़ाया। नरेंद्र मोदी गांधी जी के विचारों की बात करते हैं। लेकिन गांधी जी के उपदेशों का पालन नहीं करते। उन्होंने नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि वह कहते हैं कि मूर्ति पूजा की जगह विचार पूजा होनी चाहिए। लेकिन उन्होंने गांधी जी के विचारों का पालन नहीं किया।