मुंबई न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

अप्राकृतिक संबंध से इन्कार पर पति ने गर्भवती पत्नी को किया प्रताड़ित

Google Oneindia News

मुंबई। एक गर्भवती महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के मुताबिक अप्राकृतिक संबंध से इंकार करने पर उसके पति ने उन्हें प्रताड़ित किया।

assault

महिला ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

29 वर्षीय इस महिला ने अपने पति के खिलाफ मुंबई के कोल्शेवाडी थाने में केस दर्ज कराया है। महिला साल 2012 से कल्याण पूर्व के राघवनगर इलाके में अपने पति के साथ रह रही है।

<strong>शारीरिक संबंध बनाने को कहता था, तीन बहनों ने दी खौफनाक मौत</strong>शारीरिक संबंध बनाने को कहता था, तीन बहनों ने दी खौफनाक मौत

महिला ने शिकायत में बताया है कि उसके गर्भवती होने के बावजूद भी उसके पति गजानन बांगड़ ने अप्राकृतिक संबंध की मांग शुरू कर दी। जब महिला ने अपने पति की मांग को अस्वीकार कर दिया तो उन्होंने उससे मारपीट की।

महिला का आरोप है कि पति के साथ-साथ उनकी ननद भाग्यश्री धबाडगर और उनके पति ने भी उनसे बदसलूकी की।

कोल्शेवाडी थाने के पुलिस अधिकारी ने महिला की शिकायत के आधार पर बताया कि उनके पति ने महिला से मांग नहीं माने जाने पर उनका सिर दीवार पर पटक दिया।

पति ने की गर्भवती महिला की पिटाई, आई गंभीर चोटें

इस पिटाई में महिला का सिर और नाक पर गंभीर चोटें आई हैं। अधिकारी ने बताया कि महिला लगातार दर्द से पीड़ित है, इस बीच उसके परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है।

<strong>24 अकबर रोड से कांग्रेस मुख्यालय को हटा सकती है मोदी सरकार</strong>24 अकबर रोड से कांग्रेस मुख्यालय को हटा सकती है मोदी सरकार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के पति और उनके रिश्तेदारों ने उसे धमकाते हुए कहा कि अगर वह अपने पति की सेक्सुअल मांगों को अस्वीकार करेगी तो वह उसके पति की दूसरी शादी कर देंगे।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दर्ज की शिकायत

फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है कि आखिर महिला की पिटाई कितनी बुरी तरह से की गई है। इस पिटाई की वजह से महिला अपने बेटी को खो सकती है।

<strong>इस्लामाबाद के आसमान पर F-16 की उड़ान के पीछे की पूरी कहानी</strong>इस्लामाबाद के आसमान पर F-16 की उड़ान के पीछे की पूरी कहानी

पुलिस ने बताया कि हमने भारतीय दंड संहिता के धारा 498(ए), 377, 324, 506 और धारा 34 के तहत केस दर्ज किया है।

Comments
English summary
In Mumbai pregnant woman alleged assault by her husband.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X