6 मार्च को पुणे का दौरा करेंगे पीएम मोदी, मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 मार्च यानी रविवार को पुणे का दौरा करेंगे और वहां मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने के साथ-साथ कुछ अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

मुंबई, 5 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 मार्च यानी रविवार को पुणे का दौरा करेंगे और वहां मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने के साथ-साथ कुछ अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी कुछ अन्य परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधामंत्री कार्यालय (पीएमओ) के एक बयान के अनुसार पुणे महानगर निगम परिषद में सुबह 11 बजे से आयोजित एक कार्यक्रम में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

Recommended Video

      PM Modi का कल Pune दौरा, जानिए Metro के उद्घाटन को लेकर क्या हैं तैयारियां ? | वनइंडिया हिंदी
      Narendra Modi

      यह प्रतिमा 9.5 फुट ऊंची है और इसे 1,850 किलोग्राम गन मेटल से बनाया गया है। इसके बाद पीएम मोदी 11.30 बजे पुणे मेट्रो रेल का उद्घाटन करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी ने 24 दिसंबर 2016 को पुणे मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी थी। यह परियोजना कुल 32.2 किलोमीटर की है, जिसमें से 12 किलोमीटर लंबे मेट्रो मार्ग का उद्धाटन किया जा रहा है। इस मेट्रो रेल प्रोजेक्ट पर कुल 11 हजार 400 करोड़ रुपए की लागत का अनुमान है।

      यह भी पढ़ें: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की ये एक्ट्रेस हुई कास्टिंग काउच की शिकार, बताया-लव सीन के दौरान उसने मुझे...

      पीएम मोदी इस अवसर पर पुणे के गरवासे मेट्रो स्टेशन पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन करेंगे। पीएम मोदी दोपहर 12.00 बजे एक कार्यक्रम में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधआरशिला रखेंगे और परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी द्वारा मुला-मुथा नदी को प्रदूषण मुक्त कर उसे पुनर्जीवित करने की परियोजना का शिलान्यास किया जाएगा।

      2016 में शुरू हुआ था परियोजना पर कार्य
      पुणे मेट्रो परियोजना पर साल 2016 में काम शुरू हुआ था। कोरोना के कारण इस परियोजना को समय पर पूरा होने में देरी हो गई। इस मेट्रो परियोजना के लिए 600 मिलियन यूरोपीए निवेश बैंक और 245 मिलियन AFD द्वारा फंड दिया गया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+