नोटबंदी के बाद अहम चुनाव में बजा बीजेपी का डंका, पढ़िए पीएम मोदी और अमित शाह ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के स्थानीय निकायों के चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत। मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर जनादेश के तौर पर इसे देख रही है पार्टी।
दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार की नोटबंदी के बाद महाराष्ट्र में हुए स्थानीय निकायों के चुनावी नतीजों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र की जनता के धन्यवाद दिया है और सीएम देवेंद्र फड़नवीस को बधाई दी है। दूसरी तरफ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इसे नोटबंदी पर जनता का जनादेश बताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस जीत पर क्या कहा?
महाराष्ट्र के नगर परिषद और नगर पंचायत के चुनावों में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। अब तक 2501 सीटों के नतीजे घोषित हुए हैं जिनमें से भाजपा ने सबसे ज्यादा 610 सीटें जीती हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए स्थानीय निकायों में भाजपा को जीत दिलाने के लिए जनता को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि यह भाजपा की गरीब-समर्थक विकास की राजनीति की जीत है।
I thank people of Maharashtra for placing their faith in BJP in local body polls. This is a win for pro-poor & development politics of BJP.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 28, 2016
प्रधानमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं और सीएम देवेंद्र फड़नवीस को जीत पर बधाई दी।
सीएम फड़नवीस ने भी चुनावी जीत को नोटबंदी पर जनादेश बताते हुए पीएम मोदी को जवाब दिया, 'धन्यवाद सर, आपने जनता को भरोसा दिलाया है कि देश बदल रहा है। यह जनादेश दिखाता है कि महाराष्ट्र की जनता, पारदर्शिता के आपके विजन के साथ है।'
Thanks Sir!
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) November 28, 2016
You inspired confidence in people that our Nation is transforming.Mandate shows Maharashtra is with your vision of transparency. https://t.co/ljVtcJ4Ewo
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने क्या कहा?
अमित शाह ने महाराष्ट्र में भाजपा की जीत को डिमोनेटाइजेशन पर जनता का जनादेश बताते हुए कहा है कि इस चुनाव के नतीजों के बाद विपक्षियों को जाग जाना चाहिए। नोटबंदी का फैसला देश हित में लिया गया है।
Maharashtra result should be a wakeup call for opposition attempting to mislead people on #Demonetisation, a decision in national interest.
— Amit Shah (@AmitShah) November 28, 2016
अमित शाह ने भी इसे भाजपा के विकास की राजनीति की जीत बताते हुए जनता को समर्थन देने के लिए धन्यवाद कहा है। उन्होंने भी सीएम फड़नवीस को अच्छे परफॉर्मेंस के लिए बधाई दी।
BJP has emerged as the largest party, I thank people of Maharashtra for their continued support and faith in BJP's development politics.
— Amit Shah (@AmitShah) November 28, 2016
नगर परिषद चुनाव में किसको मिलीं कितनी सीटें?
भाजपा ने 610 सीटें और गठबंधन के साझीदार शिवसेना ने 402 सीटें जीती हैं। कांग्रेस ने 408 सीटों पर जीत हासिल की है। एनसीपी को 482 सीटें मिली हैं जबकि राज ठाकरे की एमएनएस ने 12 सीटों पर कब्जा किया है। बसपा को 4 सीटें और अन्य को 583 सीटें मिली हैं।
नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव में भी भाजपा सबसे आगे
नगर परिषद के अध्यक्ष के लिए भी लोगों ने वोटिंग की है। अब तक आए नतीजों में 52 भाजपा नेता इस पद के लिए विजेता घोषित किए गए हैं। शिवसेना के 23 प्रत्याशियों ने म्यूनिसिल काउंसिल के प्रेसिडेंट पद पर कब्जा जमाया है। कांग्रेस के 21 और एनसीपी के 13 नेता इस पद के लिए निर्वाचित हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications