बिना इजाजत ली सेल्फी, परेश रावत ने फैन को दिया धक्का
नयी दिल्ली। एक्टर और भाजपा सांसद परेश रावल उस वक्त भड़क गए जब मुंबई एयरपोर्ट पर एक फैंन ने उसने बिना पूछे उनके साथ सेल्फी ले ली। गुस्साए परेश रावल ने उसे धक्का ले दिया। दरअसल परेश रावल एयरपोर्ट पर फोन पर बात करते हुए बाहर निकले, इसी दौरान एक फैन ने बिना उनसे पूछे सेल्फी लेने की कोशिश की।

इस बात से वो नाराज हो गए और उन्होंने फैन को एक तरफ धकेल दिया और तेजी से आगे चले गए। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद परेश काफी वक्त तक वहां खड़े थे। वो वहां खड़े होकर किसी से लगातार फोन पर बात कर रहे थे। इसी दरमियान एक व्यक्ति ने बिना पूछे उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की। जिससे वो नाराज हो गए।
उन्होंने गुस्से में फैन को धक्का दे दिया और वहां से निकल गए। आपको बता दें कि हाल ही में अक्षय कुमार के बॉर्डीगार्ड ने भी अक्षय के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे एक फैंन को घूंसा जड़ दिया था।
देखें वीडियो :












Click it and Unblock the Notifications