नतीजों से पहले ही महाराष्ट्र भाजपा में लगी कुर्सी की रेस, पंकजा ने पेश की CM की दावेदारी
मुंबई। महाराष्ट्र में चुनावी नतीजे आने में अभी 24 घंटे का वक्त बचा हुआ है, लेकिन चुनावी नतीजे आने से पहले ही भारतयी जनता पार्टी में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। सीएम की कुर्सी को लेकर महाराष्ट्र भाजपा में रेस शुरु हो गई है। दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे ने भी अपनी दावेदारी पेश कर दी है। पंकजा का कहना है कि अगर उन्हें जिम्मेदारी मिली तो पीछे नहीं हटेगी। जबकि भाजपा नेता विनोद तावड़े का कहना है कि सीएम का फैसला पार्टी आलाकमान करेगा।

चुनाव नतीजों से पहले भाजपा नेताओं की इस बयानबाजी ने पार्टी की बीच जारी अंतकर्लंह को सबके सामने खोल कर रख दिया है। पंकजा जहां अपने आपको सीएम पद के लिए सफल दावेदार मान रही है तो बाकी नेता लाइन लगाए हुए खड़े है।
पंकजा का दावा है कि महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी। हालांकि, पंकजा ने यह भी कहा कि बहुमत नहीं मिलने पर सहयोगियों के लिए दरवाजे खुले हैं और शिवसेना से भी हाथ मिलाने में कोई परहेज नहीं है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के दावेदारों की लाइन काफी लंबी है। इनमें कुछ नाम है। पंकजा मुंड, नितिन गडकरी, देवेंद्र फडनवीस, एकनाथ खड़से और विनोद तावड़े।












Click it and Unblock the Notifications