धमकियों के बाद अभिनेता फवाद खान ने छोड़ा भारत

मुंबई। ऐसी खबरें हैं कि पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान भारत छोड़कर पाकिस्तान वापस लौट गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की धमकी के बाद उन्होंने ये कदम उठाया है।

fawad khan

फवाद खान लौटे पाकिस्तान

फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के प्रमोशन में लगे इसके अभिनेता फवाद खान ने गुपचुप तरीके से भारत छोड़ दिया है। जानकारी के मुताबिक करन जौहर के प्रोडक्शन हाउस ने इस बात की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि फवाद खान की पत्नी गर्भवती हैं। डॉक्टरों ने उनके बच्चे की डिलीवरी के लिए सितंबर का समय दिया है। ऐसे में फवाद खान पाकिस्तान वापस लौट गए हैं।

एमएनएस ने पाक कलाकारों को देश छोड़ने के लिए दी थी धमकी

दूसरी ओर फवाद खान के मामले को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की धमकी से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने पाकिस्तानी कलाकारों को देश छोड़ने की धमकी दी थी। उन्होंने 48 घंटे की डेडलाइन दी थी।

एमएनएस के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की सरधना सीट से भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा कि भारत में काम कर रहे पाकिस्तान के कलाकारों को जूते मारकर देश से बाहर निकाल देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+