Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एक ड्राइवर, जिसकी हिम्मत ने लड़की की जिंदगी बर्बाद होने से बचा ली

'हम दस मिनट के लिए मिले, लेकिन शायद वो रात उम्र भर याद रहेगी'

मुंबई। आप को कुछ बेहतर करना हो तो उसके लिए किसी जरूरी नहीं कि कुछ बहुत खास किया जाए। कई बार हमारी यूं ही की हुई मदद किसी के लिए जिंदगी देने वाली साबित हो जाती है। कुछ ऐसी ही कहानी मुंबई के इन कैब ड्राइवर की भी है, जिसकी एक मदद ने शायद लड़की की जिंदगी को बर्बाद होने से बचा लिया।

driver

मुंबई में 35 साल से कैब चलाने वाले ये ड्राइवर उस रात अगर सोच लेते 'मैं बूढ़ा आदमी क्या करूं' तो शायद एक लड़की की जिदंगी बर्बाद हो गई होती।

मुंबई के लोगों के दिलचस्प और इंसानियत के लिए किए गए कामों को बताने वाले फेसबुक पेज ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे ने एक कैब ड्राइवर की कहानी अपने पेज पर दी है जिसे 29 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। किस तरह टैक्सी ड्राइवर ने आधी रात को लड़की को बचाया उन्ही के शब्दों में पढ़िए...

'रात के साढ़े बारह बजे वो लड़क पर अकेली थी'

'मैं 35 साल के टैक्सी चला रहा हूं। अब बूढ़ा हो गया हूं लेकिन आज भी अपने अंदर एक हिम्मत महसूस करता हूं। इतने लंबे वक्त में मुझे इस शहर में कई अच्छे और बुरे तजुर्बे हुए हैं। आपके जैसै कुछ लोग आकर बातस करते हैं तो अहसास होता है कि मैं भी इंसान हूं वहीं कुछ लोग तो जल्दी में होते हैं और मुझ पर ही चिल्लाने लगते हैं क्योंकि यहां ट्रैफिक बहुत है।'

'कुछ साल पहले की बात है, रात के 12:30 बजे थे। मैंने देखा कि एक लड़की बस स्टॉप की तरफ जा रही है। वो 25 साल से भी कम की उम्र की होगी। मैंने देखा कि वो बहुत सहमी सी चल रही है और बार-बार पीछे देख रही है। मैंने गौर किया तो देखा कि उसके पीछे तीन शराबी चला आ रहे हैं, जो सीटियां बजा रहे हैं और उसको आवाज दे रहे हैं।'

'जैसे ही वो लड़की के करीब आने लगे मैंने भी सड़क पार कर ली। मैंने लगातार हॉर्न बजाना और शोर करना शुरू कर दिया लगातार शोर ने कुछ और लोगों का ध्यान उस ओर गया ओर वो तीनों अपना इरादा बदलते हुए वहां से तेजी से भागे।'

'जब तक मैं ना लौटूं जाना मत'

'मैं लड़की के पास पहुंचा और उससे कहा कि वो मेरे साथ चले मैं उसको घर छोड़ देता हू्ं। वो बुरी तरह से कांप रही थी वो डर से पीली हुई जा रही थी। वो बिल्कुल चुपचाप मेरे साथ चल दी। उसका घर कुछ ही दूरी पर था वो कुछ नहींं बोली और घर आ गया।'

'जब उसने गाड़ी से जैसे ही पैर उतारा, वो एकदम फूट-फूट कर रोने लगी। उसने मेरे हाथों को पकड़ लिया और शुक्रिया अदा करने लगी। मैंने उसे कहा कि ये सब कोई और होता मैं तब भी करता। उसने कहा कि मैं जब तक भीतर से वापस आऊं मेरा इंतजार करना।'

'वो घर के अंदर गई और कुछ ही लम्हों में वापस आ गई। उसके हाथ में एक रसगुल्लों से भरा डिब्बा था। उसने कहा कि बच्चों के लिए ले जाओ। मैंने उसे शुक्रिया कहा और चला आया।'

'मैं वो रात कभी भूल नहीं सकता'

'हम दोनों की मुलाकात महज 10 से 15 मिनट की रही होगी लोकिन ये वो रात भी जिसे मैं जीते जी उस रात को भूल नहीं सकता।'

ये थी कहानी उस ड्राइवर की जिसकी सूझबूझ ने शायद एक लड़की की जिंदगी को बर्बाद होने से बचा लिया। दोनों फिर नहीं मिले लेकिन सिर्फ एक-दूसरे के लिए ही नहीं हजारों लोगों के लिए मिसाल बन गए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+