मुंबई के नाइट कल्ब में भारतीयों की 'एंट्री' बंद!
मुंबई। आपको जानकर हैरानी होगी कि मुंबई के एक नाइट क्लब ने अपने यहां भारतीयों की एंट्री बैन कर दी। जी हां मुंबई के जूहू स्थित होटेल सी प्रिंसेसे के ट्रिलॉजी में एक कपल को इसलिए एंट्री नहीं दी गई क्योंकि वो इंडियन थे।

युवा जोड़े ने मुंबई के इस नाइट क्लब में काम करने वाले 2 कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि रविवार को उन्हें यह कहकर क्लब में नहीं घुसने दिया गया क्योंकि वह भारतीय हैं। आपको बता दें कि जिन दो के खिलाफ आरोप लगाए गए है उनमें से एक विदेशी है।
जानकारी के मुताबिक एक इवेंट मैनेजमेंट एग्जेक्युटिव शानू रविवार की रात 2 बजे अपनी मंगेतर के साथ इस नाइट क्लब में अपना बर्थडे मनाने पहुंचा। जैसे वो वहां पहुंचे क्लब के दरवाजे पर एक महिला स्टाफ ने उनसे रुकने को कहा। शानू के मुताबिक उस स्टाफ ने उन्हें कल्ब में एंट्री देने से मना कर दिया और कहा कि वे लोग क्लब में नहीं जा सकते क्योंकि वे भारतीय हैं।
फिर दोनों ने कल्ब के दूसरे स्टाफ से संपर्क किया, लेकिन उसने भी उन्हें फिर से उसी महिला स्टाफ के पास जाने का निर्देश दिया। जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद खड़ा हो गया। हलांकि कल्ब इस तरह की किसी भी घटना से इंकार कर रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरु कर दी है।









Click it and Unblock the Notifications