महाराष्ट्र चुनावः एनसीपी के गढ़ में नरेंद्र मोदी की ललकार
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव मतदान के दस दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र में एनसीपी के गढ़ में एनसीपी को ही लकारते नजर आएंगे। भाजपा के शीर्ष स्टार प्रचारक के तौर पर नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र में करीब चार रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। नरेंद्र मोदी ऐसी जगहों पर लोगों से रूबरू होंगे जो क्षेत्र राष्ट्रवादी कांग्रेस के गढ़ माने जाते हैं।

पीएम मोदी पहली बार कोल्हापुर में सभा को संबोधित करेंगे। जिसके बाद गोंदिया, सांगली और नासिक भी जाएंगे। इन क्षेत्रों पर राष्ट्रवादी पार्टी की अच्छी पकड़ वाला क्षेत्र माना जाता है।
इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान भी प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने इन क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार नहीं किया। ऐसे में यह देखना होगा कि क्या नरेंद्र मोदी इन क्षेत्रों में होने वाली रैलियों में अपना जादू चला पाते हैं।
गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी ने अभी तक विपक्षी पार्टियों के प्रति खुलकर तीखे वार नहीं किए हैं। वह शनिवार को महाराष्ट्र में अप्रत्यक्ष तौर पर ही कांग्रेस को लताड़ते नजर आ रहे थे।
हो सकता है कि इस रैली में नरेंद्र मोदी खुलकर विपक्षी पार्टियों की आलोचना करें।












Click it and Unblock the Notifications