नरेंद्र मोदी ने कहा शिवसेना के खिलाफ कुछ भी नहीं बोलूंगा

मुंबई। अखबारों के पंडित लिख रहे हैं कि मैं शिवसेना के खिलाफ नहीं बोल रहा हूं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि शिवसेना के खिलाफ एक शब्द नहीं बोलूंगा। बाला साहेब ठाकरे का सम्मान करता हूं। बाल ठाकरे को मैं श्रद्धांजलि देता हूं। यह शब्दबाण नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के सांगली क्षेत्र में एक सभा को संबोधित करते हुए छोड़े हैं।

narendra-modi

कुछ दिनों से नरेंद्र मोदी के भाषणों के बाद यह अटकलें और सवाल भी उठाए जा रहे थे कि नरेंद्र मोदी शिवसेना के खिलाफ कुछ नहीं बोल रहे हैं जबकि उद्धव ठाकरे लगातार भाजपा को निशाने पर ले रहे हैं।

फिर से गठबंधन की ओर है इशारा

नरेंद्र मोदी की ओर से भरी सभा में यह ऐलान कर देना कि वह शिवसेना के खिलाफ नहीं बोलेंगे। इससे एक तरफ ही इशारा जाता है कि भाजपा ने शिवसेना के साथ गठबंध तोड़ने के बाद भी अपने लिए एक गली छोड़ रखी है। अगर पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाया तो भाजपा फिर से शिवसेना के साथ गठबंधन कर सकती है।

इससे पहले भी भाजपा की तरफ से यह बयान आया था कि अगर समय की मांग हुई तो वह शिवसेना के साथ फिर से गठबंधन भी कर सकते हैं।

कांग्रेस-एनसीपी को लताड़ा

इन सवालों का जवाब देते हुए आज नरेंद्र मोदी ने सभा में भाषण के दौरान कहा कि मैं शिवसेना के खिलाफ नहीं बोलूंगा। क्योंकि यह मेरी बाला साहेब ठाकरे को श्रद्धांजलि है।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और एनसीपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-एनसीपी सरकार में राज्य में किसानों ने आत्महत्या की। सिंचाई घोटाला हुआ।

उन्होंने शरद पवार को खुली चुनौति दी। उन्होंने कहा कि राज्य को मुसिबतों से नहीं उभार पाए। नरेंद्र मोदी को एनसीपी को खूब खरी-खरी सुनाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+