Murder: मुंबई के मलाड में शिवसेना के नेता की धारधार हथियार से सरेराह हत्या
मुंंबई। अभी विधानसभा चुनाव गहमागहमी कम ही नहीं हुई थी कि एक नेता की दिनदहाड़े हत्या हुई है। मुंबई में शिवसेना के नेता रमेश जाधव की धारधार हथियार से हत्या कर दी गई। शिवसेना नेता जाधव को मारने वाले कुल पांच आरोपी बताए जा रहे हैं। जिनको पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है।

रमेश जाधव की हत्या के बाद शहर में सन्नाटा सा पसर गया। चारों तरफ पुलिस का पहरा लगा दिया गया। वहीं शिवसेना के नेता और कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में जमकर हंगामा किया।
जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन और कड़े विरोध के चलते मलाड में रैपिड एक्शन फोर्स और पुलिस का कड़ा पहरा लगाया गया है।
पुलिस के मुताबिक हत्या के आरोपियों और शिवसेना के नेता के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। शिवसेना के नेताओं का कहना है कि आरोपियों ने एक महिला को निशाना बनाया था। इस बीच शिवसेना नेता रमेश जाधव बचाने के लिए आए और बदमाशों का निशाना जाधव बन गए।
याद हो कि इससे गत दिनों पहले भी शिवसेना के एक नेता की हत्या कर दी गई थी। दूसरी हत्या के बाद इसकी जांच हर पहलू की जाने की मांग उठने लगी है।












Click it and Unblock the Notifications