चोर है या स्पाइडर मैन? उंची बिल्डिगों में घुस मिनटों में साफ कर देता था लाखों का माल

बोरीवली पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जो स्पाइडर मैन की तरह पेड़ों पर चढ़कर घरों में चोरी करने के लिए इमारतों में घुसता था।

mumbai thieves committed a robbery on 4th floor of building with the help of a tree in Borivali

मुंबई पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है। जो स्पाइडर मैन की तरह पेड़ों पर चढ़कर घरों में चोरी करने के लिए घुस जाता था। वह अपनी इस स्पेशल स्क्रिल के जरिए अब तक दर्जनों लोगों को घरों से लाखों का माल चुरा चुका है।

मुंबई के बोरीबली इलाके में खतरों के खिलाड़ी स्टाइल में दो चोरों ने एक पेड़ की मदद से इमारत की चौथी मंजिल पर डकैती डाली। हालांकि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से ट्रैक करके पकड़ लिया है। उनकी उस स्किल को देखकर लोग उसे 'स्पाइडर चोर' तक बुलाने लगे हैं।

पुलिस ने उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया है। जो अपराध करने के बाद भागने के लिए बिल्डिंग के बाहर मोटरसाइकिल लेकर खड़ा रहता था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतोष चौधरी (25) और जीमद अरमान अली सैयद (23) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि, संतोष चौधरी को बड़े से बड़े पेडों पर चढ़ने में महारत हासिल है। उसने अपनी इसी स्किल का इस्तेमाल चोरी करने में किया। उसने उन इमारतों को निशाना बनाया जिनके परिसर के अंदर या बाहर पेड़ थे और इसकी शाखाएँ फ्लैट की बालकनी के करीब होती थीं। पेड़ कितना भी ऊंचा क्यों न हो, चौधरी आसानी से उस पर चढ़कर घर में घुस जाता था। 19 अप्रैल को दोनों ने बोरीवली के गांजावाला लेन इलाके में एक घर में चोरी की।

19 अप्रैल की रात वह "भूमि सरस्वती भवन" की चौथी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट की बालकनी में घुसा। वहां से वह बेडरूम में घुस गया और करीब आठ लाख रुपये का कीमती सामान चुराकर फरार हो गया। फ्लैट के अंदर रहने वाले सीनियर सिटीजन कपल को सुबह चोरी का पता चला।

चोरी के समय बुजुर्ग दंपती घर के दूसरे बेडरूम में सो रहे थे। जबकि चोरों ने दूसरे बेडरूम में रखी अलमारी को खोलकर उसमें से गहने और पैसे चोरी कर लिए। अधिकारी ने कहा कि दंपति ने बोरीवली पुलिस स्टेशन से संपर्क किया और शिकायत दर्ज की। पुलिस ने बताया कि, हमने गेट के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। तो पता चला कि, आरोपी पेड़ के सहारे अंदर घुसा और उसी पेड़ के जरिए उतरकर फरार हो गया।

मुंबई पुलिस ने इन दोनों चोरों को उन्हें अंधेरी के वीरा देसाई इलाके में पकड़ लिया। उन्होंने अपराध कबूल किया है और उनके पास से कुछ चुराए गए कीमती सामान बरामद हुए हैं। इन चोरी का मास्टरमाइंड संतोष चौधरी है। चौधरी पेड़ों पर चढ़ने में माहिर हैं। वह फ्लैटों में कूदने और घरों को लूटने के लिए छोटे और संकरे पाइपों पर भी चढ़ सकता है। कोर्ट ने आठ मई तक दोनों को पुलिस हिरासत में भेज दिया है। दोनों ने आधा दर्जन ऐसी चोरियों को अंजाम दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+