मुंबई न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

शोभा डे के ट्वीट पर नाराज हुई मुंबई पुलिस, कहा- आप से ये उम्मीद नहीं थी

शोभा डे अक्सर अपने ट्वीट्स के चलते सुर्खियों में रहती हैं। इससे पहले रियो ओलंपिक के समय उनके ट्वीट ने लोगों में काफी रोष पैदा किया था। इस बार तो मुंबई की पुलिस नाराज हो गई।

By Rahul Sankrityayan
Google Oneindia News

नई दिल्ली। लेखिका शोभा डे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सुर्खियों की वजह फिर से उनका ट्वीट है। इस बार उनका निशाना मुंबई पुलिस थी लेकिन वो गलत लगा। किसी भी सोशल मीडिया यूजर ने एक मोटे से पुलिस अफसर की फोन पर बात करती हुई तस्वीर देखी या शेयर की होगी। शोभा ने भी यही किया और उनका निशाना थी मुंबई पुलिस।

लेखिका शोभा डे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सुर्खियों की वजह फिर से उनका ट्वीट है।

शोभा ने तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा मुंबई में पुलिस का आज भारी बंदोबस्त है! शोभा का ये मजाक ना तो मुंबई पुलिस को अच्छा लगा ना ही नागरिकों को। ट्वीट के तुरंत बाद उस पर रिप्लाई आने शुरू हो गए। बता दें कि मंगलवार को मुंबई में बीएमसी चुनाव के लिए मतदान था। शोभा ने ये ट्वीट उसी के मद्देनजर किया था।

तर्क वाचस्पति ने शोभा को रिप्लाई देते हुए लिखा अगर मैं फोटो जूम करती हूं तो मैं उसके बैज पर MP Police लिखा देख रही हूं। फालतू की चीजें ट्वीट ना किया करें।

। इसी ट्वीट के मुद्दे पर शोभा ने बुधवार को फिर ट्वीट करते हुए लिखा- मुबंई/ एमपी पुलिस प्रणाम! अगर ये तस्वीर असली है तो किसी डायटिशियन को कंसल्ट कीजिए। अनडॉक्टर्ड छवि की चर्चा हो रही है।

कुछ देर बाद मुंबई लिखा 'मिस डे, मजाक हमें भी पसंद है, लेकिन ये बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। यह यूनिफॉर्म या यह पुलिसवाला हमारा नहीं है। हम आप सरीखे जिम्मेदार नागरिकों से और भी बेहतर उम्मीद करते हैं।'

लेखिका शोभा डे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सुर्खियों की वजह फिर से उनका ट्वीट है।

मुबंई पुलिस के इस ट्वीट के बाद लोगों ने शोभा का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने तो शोभा को गालियां तक दी हैं। शोभा का ये ट्वीट 283 बार रिट्वीट हो चुका है। साथ ही इसे 825 लोगों ने लाइक किया है।

इसी ट्वीट के मुद्दे पर शोभा ने बुधवार को फिर ट्वीट करते हुए लिखा- मुबंई/ एमपी पुलिस प्रणाम! अगर ये तस्वीर असली है तो किसी डायटिशियन को कंसल्ट कीजिए। अनडॉक्टर्ड छवि की चर्चा हो रही है।

लेखिका शोभा डे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सुर्खियों की वजह फिर से उनका ट्वीट है।

ये भी पढ़ें: बीयर की बोतल और जूतों पर हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीर के इस्तेमाल के खिलाफ शिकायत

Comments
English summary
Mumbai Police Tells Shobhaa De After Tweet Be Responsible
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X