मुंबई पुलिस ने पकड़ा ढाई करोड़ का सोना, 7 लोगों को किया गिरफ्तार

मुंबई पुलिस की इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में सोना जब्त किया गया है।

मुंबई। महाराष्ट्र स्थित मुंबई में पुलिस ने 7 लोगों को 9 किलों सोने के साथ गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने यह कार्रवाई अंधेरी इलाके में स्थित महाराष्ट्र ऑद्यौगिक विकास कॉर्पोरेशन में की।

बताया गया कि 9 किलो सोने की कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपए है।

मामले की शुरूआती जांच में पता चला है कि पकड़ा गया सोना न्यूजीलैंड और अन्य देशों से मंगाया गया था। मुंबई पुलिस ने सोने को जब्त करने की कार्रवाई करने के संबंध में कस्टम विभाग को जानकारी दे दी है।

gold

गौरतलब है कि 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 500 और 1,000 की करेंसी नोट के विमुद्रीकरण के फैसले के बाद से ही काला धन रखने वाले लोग इस इंतजाम में लग गए हैं कि उनका यह कैसे खपे?

ले रहे हैं सोने का सहारा

इसके लिए उन्होंने सोने का सहारा लिया। वहीं इस दौरान सक्रिय आयकर विभाग बड़ी संख्या में छापेमारी कर रहा है ताकि कालेधन वालों तक पहुंचा जा सके।

बता दें कि वित्त मंत्रालय ने बीते दिनों सोने को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मंत्रालय के फैसले के मुताबिक पुश्तैनी और घर में रखे सोने पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। इसके साथ-साथ लोगों की आय के हिसाब से सोना रखने पर कोई पाबंदी नहीं होगी।

केंद्र सरकार के इस फैसले का साफ मतलब है कि तय लिमिट से ज्यादा सोना होने पर आयकर विभाग कार्यवाई कर सकता है। ऐसे में किसी के पास तय सीमा से ज्यादा सोना है तो उसे टैक्स देना होगा।

वित्त मंत्रालय ने अपने फैसले में साफ किया है कि विवाहित महिलाओं को 500 ग्राम तक सोना रखने की छूट है। वहीं अविवाहित महिलाओं के लिए ये सीमा 250 ग्राम की है।

पुरुषों के लिए भी है सीमा

पुरुषों के लिए सोना रखने की लिमिट 100 ग्राम रखी गई है। सरकार को इस मामले में सफाई इसलिए देनी पड़ी क्योंकि लोकसभा में पास हुए नए आईटी बिल के आने के बाद ऐसी अफवाहें थीं कि घर में रखा सोना भी जांच के दायरे में आ जाएगा।

फिलहाल सरकार की ओर से तय की गई लिमिट से ज्यादा सोना मिलने पर इनकम टैक्स कानून में हुए नए बदलाव के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+