ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल ने बायकुला जेल के बाहर खुद को मारी गौली, मौत
मुंबई में ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल ने खुद को गोली मार ली है। मुंबई पुलिस ने बताया कि कॉन्स्टेबल का नाम श्याम वर्गड़े है, उसकी उम्र 48 वर्ष थी। श्याम ने मुंबई स्थित बायकुला जेल के बाहर खुद को सिर में गोली मार ली।

मुंबई में ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल ने खुद को गोली मार ली है। मुंबई पुलिस ने बताया कि कॉन्स्टेबल का नाम श्याम वर्गड़े है, उसकी उम्र 48 वर्ष थी। श्याम ने मुंबई स्थित बायकुला जेल के बाहर खुद को सिर में गोली मार ली। घटना के तुरंत बाद कॉन्स्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। कॉन्स्टेबल को नायर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर क्यों कॉन्स्टेबल ने खुद को गोली मारी है।
बता दें कि इसी तरह का एक और मामला दिल्ली में भी सामने आया है। जहां पूर्व विधायक पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी की बेटे की सुरक्षा में तैनात कॉन्स्टेबल ने सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। कॉन्स्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार घरेलू विवाद के चलते कॉन्स्टेबल राहुल काफी अवसाद मे थे, जिसका उनका उपचार भी चल रहा था। दरअसल जितेंद्र सिंह के बेटे ज्योतजीत सिंह को जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद कॉन्स्टेबल को उनकी सुरक्षा में तैनात किया गया था।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications