मुंबई में इन स्टेशन के बीच 5 घंटे तक बंद रहेगा ट्रेनों का संचालन

मरम्मत कार्य के चलते मुंबई ने लोकल ट्रेनों का संचालन पांच घंटे के लिए रहेगा बाधित। वेस्टर्न रेलवे की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। रेलवे की ओर से कहा गया है कि इन पांच घंटों के बीच मरम्मत का कार्य चलेगा। यह काम ट्रैक

train

अगर आप मुंबई में रहते हैं तो ट्रेन का सफर करने से पहले आपके लिए यह खबर बहुत जरूरी है। दरअसल भारतीय रेलवे ने 5 घंटे तक ट्रेनों के संचालन को रोकने का फैसला लिया है। पश्चिम रेलवे की ओर से कहा गया है कि बोरिवली से गोरेगांव रेलवे स्टेशन के बीच 5 घंटे तक ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा। बोरिवली और गोरेगांव के बीच सुबह 10.35 से दोपहर 3.35 तक सभी ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा। सभी अप और डाउन ट्रेनों का संचालन इस समय सीमा के भीतर बाधित रहेगा। ऐसे में अगर आप इन स्टेशन के बीच सफर करने की सोच रहे हैं तो आप इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था को तलाश लें।

रेलवे की ओर से कहा गया है कि इन पांच घंटों के बीच मरम्मत का कार्य चलेगा। यह काम ट्रैक, सिग्नल और ओवरहेड का है। ऐसे में पांच घंटों तक ट्रेनों का संचालन इस रूट पर बाधित रहेगा। बोरिवली स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1, 2, 3 और 4 से किसी भी ट्रेन का संचालन नहीं होगा। इसकी विस्तृत जानकारी स्टेशन मास्टर के पास उपलब्ध है, यात्रियों से अनुरोध है कि वह इसमे सहयोग करें।

इसके अलावा सेंट्रल रेलवे की ओर से ऐलान किया गया है कि मंटूंगा से मुलुंद के बीच भी ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा। इन स्टेशनों के बीच आने और जाने वाली दोनों ट्रेनों का संचालन ठप रहेगा। सुबह 11.05 बजे से दोपहर 3.55 बजे तके बीच वडाला रोड से मानखुर्द के बीच ट्रेनों का संचालन ठप रहेगा। हार्बर लाइन पर अप और डाउन दोनों ही ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+