Mumbai: तेज रफ्तार ट्रक ने EEH पर बाइक सवार युवक को पीछे मारी टक्कर, सिर पर चोट लगने से हुई मौत

Mumbai News: 32 वर्षीय सूरज पाटिल दादर से नवी मुंबई अपने घर लौट रहा था तभी ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे (EEH) पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सूरज गिर पड़ा औऱ उसकी मौत हो गई।

accident news

Mumbai News: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे (EEH) पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से 32 वर्षीय बाइक सवार सूरज पाटिल सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। इस हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं, पुलिस ने ट्रक चालक असगर उमर खान को भी हिरासत में ले लिया। बता दें, यह हादसा उस वक्त हुआ जब 32 वर्षीय सूरज पाटिल काम के बाद दादर से नवी मुंबई अपने घर लौट रहा था। पुलिस की मानें तो गुरुवार रात 10 बजे सूरज पाटिल अन्नाभाऊ साठे ब्रिज के फ्लाईओवर पर पहुंचा। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक (MH03-DQ-0982) को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद सूरज सड़क पर गिर गया और उसके सिर, पेट और पैरों में गंभीर चोटें आईं। बता दें कि इस हादसे की जानकारी राहगीरों ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इस बाबत नेहरू नगर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक चंद्रशेखर भाबल ने कहा कि इस बीच, पुलिस की गश्ती वैन मौके पर पहुंच गई और घायल सूरज को राजावाड़ी अस्पताल ले गई।

जहां, डॉक्टरों ने सूरज पाटिल को मृत घोषित कर दिया। सूरज पाटिल की जेब में रखे दस्तावेजों की जांच के बाद उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनके छोटे भाई मनोज (26) मौके पर पहुंचे और उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Recommended Video

    Coromandel Express Train Accident | Odisha Train Accident | मालगाड़ी से टकराई ट्रेन |वनइंडिया हिंदी

    पुलिस ने बताया कि ट्रक (RJ01-GB-5698) के 36 वर्षीय ड्राइवर असगर उमर खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304A के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, सूरज नवी मुंबई के कोपरखैरने इलाके में अपनी पत्नी, दो बच्चों, माता-पिता और छोटे भाई के साथ रह रहा था। वह दादर में सब्जियों का थोक कारोबार करता था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+