भारी बारिश से मुंबई की रेल-पटरियों पर भरा पानी, लोकल ट्रेन सर्विस रोकी गई, अलर्ट जारी

मुंबई, जून 9: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मानसून की एंट्री के साथ ही भारी वर्षा हुई। विशेषकर कुर्ला और सायन इलाके में जलभराव हो गया। वर्षा के पानी से रेल की पटरियां ओझल हो गईं। जिसके चलते कुर्ला और सायन स्टेशनों पर मुंबई की लोकल ट्रेन सेवाएं रोक दी गईं। न्यूज एजेंसी ने बताया कि, पटरियों के ऊपर से पानी होने के कारण सुबह साढ़े 9 बजे से कुर्ला और सीएसएमटी के बीच ट्रेन सर्विस बाधित है।

Recommended Video

      Mumbai rain: पहली बारिश में ही Mumbai पानी-पानी, डूबी Roads, Traffic ठप्प | वनइंडिया हिंदी
      Mumbai Local train services stopped due to heavy rainfall

      यातायात थमने को लेकर सेंट्रल रेलवे सीपीआरओ की ओर से कहा गया है कि, किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए,एहतियात के तौर पर ट्रेन रोकने का फैसला लिया गया है। जैसे ही पानी उतरेगा, स्थिति बहाल कर दी जाएगी।

      Mumbai Local train services stopped due to heavy rainfall

      एक अधिकारी ने बताया कि, मानसूनी वर्षा होने पर मुंबई की लोकल ट्रेन सेवाएं कुर्ला और सीएसएमटी के बीच सुबह 10 बजे बंद हो गईं, क्योंकि एडमिनिस्ट्रेशन ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए एहतियात के तौर पर ऐसा किया। उन्होंने कहा कि, अभी कुर्ला और सायन स्टेशनों पर पानी बह रहा है। पानी घटते ही सर्विस फिर से शुरू होने की उम्मीद है।

      Mumbai Local train services stopped due to heavy rainfall

      Mumbai Local train services stopped due to heavy rainfall

      आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि, मुंबई में भारी बारिश के कारण सायन रेलवे स्टेशन और जीटीबी नगर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक जलमग्न है। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि, आर्थिक राजधानी में अभी और बारिश होगी। ​पिछले कई रोज से राज्य में बूंदें बरस रही थीं। उसके बाद मंगलवार शाम से मुंबई पर तेज हवाओं के साथ बादल मंडराने लगे।

      मुंबई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 5 दिनों के लिए महाराष्ट्र में बारिश की चेतावनी जारी की है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+