Ghatkopar Building Collapse: घाटकोपर बिल्डिंग हादसे में मलबे में दबे 2 लोगों की मौत, 3 को निकाला गया सुरक्षित
Ghatkopar Building Collapse: मुंबई के घाटकोपर बिल्डिंग हादसे में मलबे में दबे दोनों लोगों की मौत हो गई है। वहीं तीन लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। एनडीआरएफ की टीम को इस रेस्क्यू ऑपरेशन में को पूरा करने में लगभग 21 घंटे का वक्त लग गया। जिसके बाद एक महिला और एक पुरुष का शव निकाला गया है।
मुंबई के बीएमसी (BMC) ने राजावाड़ी कॉलोनी, घाटकोपर (पूर्व) में एक इमारत का एक हिस्सा बारिश में गिरने के बाद उसे ढहा दिया। जिसमें दो लोग फंसे हुए थे।

घाटकोपर के चितरंजन नगर में रविवार की सुबह 9 बजे के आसपास तीन मंजिला बंगला अचानक गिर गया था। जिसमें एक महिला और पुरुष दब गए थे। वहीं तीन लोग और फंसे हुए थे। लगभग 21 घंटे बाद महिला और पुरुष को जब निकालाय गया तो वह मृत थे।
बीएमसी ने कहा घाटकोपर ईस्ट में राजावाड़ी कॉलोनी में ग्राउंड-प्लस-तीन मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हुआ। तीसरी मंजिल पर फंसे 3 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया और लापता 2 व्यक्तियों को रेस्क्यू किया गया और राजावाड़ी अस्पताल भेजा गया। जहां दोनों को मृत घोषित किया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक रविवार सुबह लगभग 9 बजे घाटकोपर ईस्ट के चितरंजन नगर स्थित राजावाड़ी कॉलोनी में एक ग्राउंड प्लस तीन मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया। इमारत का बेसमेंट, स्टिल्ट पार्किंग और पहली मंजिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मुंबई फायर ब्रिगेड (एमएफबी) और राष्ट्रीय रक्षा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया।
Recommended Video
तीसरी मंजिल पर रहने वाले एक जोड़े को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि दूसरी मंजिल पर कोई परिवार मौजूद नहीं था। हालांकि, पहली मंजिल पर अपने कुत्ते के साथ रह रहे नरेश पलांडे (50 वर्ष) और उनकी मां अलका पलांडे (94 वर्ष) फंस गए। उनका बेटा आर्यन (20 वर्ष) सुरक्षित रूप से खिड़की से बाहर कूदने में कामयाब रहा।












Click it and Unblock the Notifications