मुंबई के 5 स्टार होटल में चल रहा था हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, मॉडल गिरफ्तार
मुंबई, 21 अगस्त: हाल ही में शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्री अश्लील फिल्में बनाने और उनको ऐप पर रिलीज करने के आरोप में जेल के अंदर हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच हाथ पोर्नोग्राफी केस में कई और लोगों के गले तक पहुंचे हैं। वहीं कई एक्ट्रेस ने भी सामने आकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इस बीच मुंबई के जुहू में क्राइम ब्रांच ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए टॉप मॉडल और एक्ट्रेस को रेस्क्यू किया।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट में मॉडल और एक्ट्रेस को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार की गई मॉडल काफी नामी है। यहां तक की कई बड़े ब्रांड्स के ऐड भी चुकी हैं। वहीं दूसरी एक्ट्रेस है जिसने कई टीवी शो में काम किया है।
दरअसल, मुंबई क्राइम ब्रांच के अफसरों ने बोगस कस्टमर बनकर इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया। पुलिस ने इस पूर मामले में 32 साल की मॉडल को गिरफ्तार किया, जिसका नाम ईशा खान बताया जा रहा है। वो ही इस सेक्स रैकेट चलाती थी, जिसमें कई टीवी एक्ट्रेस और मॉडल शामिल थी। मुंबई पुलिस ने उनके चंगुल से एक्ट्रेस और मॉडल की रेस्क्यू भी किया है। जानकारी के मुताबिक यह लड़कियां दो घंटे के 2 लाख रुपए चार्ज करतीं थी।
जुहू के 5 स्टार होटल जब पुलिस ने रेड मारी तो वहां उनको टीवी एक्ट्रेस और मॉडल मिली, जिनको वहां से निकाला। ईशा खान ने ही एक्ट्रेस और मॉडल की 4 लाख रुपए में डील की थी। पुलिस ने बताया कि वो ही एक्टर्स और मॉडल्स को कस्टमर्स के यहां भेजती थी। पूछताछ में खुलासा हुआ कि कोरोना के बाद लॉकडाउन के चलते शूटिंग रूक गई, जिसके बाद इन लोगों को काम मिलना बंद हो गया तो यह लोग सेक्स रैकेट से जुड़ गईं।












Click it and Unblock the Notifications