दक्षिण मुंबई पहुंचे एमपी CM मोहन यादव, यामिनी यशवंत जाधव के पक्ष में मांगे वोट

Lok Sabha Election 2024: यामिनी यशवंत जाधव के समर्थन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार 18 मई को दक्षिण मुंबई पहुंचे। यहां सीएम मोहन यादव यामिनी जाधव के पक्ष में प्रचार किया और जनता से वोट मांगे। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि चारों तरफ एक ही माहौल दिख रहा है कि 'फिर एक बार मोदी सरकार' और 'अबकी बार 400 पार'।

मुंबई साउथ लोकसभा में एनडीए के सहयोगी दल शिवसेना की प्रत्याशी यामिनी यशवंत जाधव के समर्थन में एमपी सीएम मोहन यादव ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि वीर मराठाओं की भूमि "महाराष्ट्र" की राजधानी मुंबई में देवतुल्य नागरिकों द्वारा बरसाये गये अपार प्रेम के पुष्पों से मन आनंद से भर गया।

MP CM Mohan Yadav

ये असीम उत्साह व समर्थन इस बात का प्रमाण है कि मुंबई की जनता ने मोदी सरकार की हैट्रिक बनाने का संकल्प ले लिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि चारों तरफ एक ही माहौल दिख रहा है कि 'फिर एक बार मोदी सरकार' और 'अबकी बार 400 पार'। हम महाराष्ट्र में भारी बहुमत के साथ जीतेंगे। हम मप्र में सभी 29 सीटें जीतने जा रहे हैं। उसी तरह महाराष्ट्र में हम सभी सीटें मिलेंगी।

इससे पहले सीएम यादव ने कांग्रेस पार्टी पर भगवान राम के अस्तित्व को नकारने का आरोप लगाया। सीएम यादव ने कहा कि राम सेतु को तोड़ने का ऑर्डर दिया, हाईकोर्ट में शपथ पत्र दिया... कांग्रेस ने सदैव ही राम के अस्तित्व को नकारा है। हमने तो अपने सारे तीर्थ स्थलों को भव्य बनाने का अभियान चलाया हुआ है।

वहीं, कांग्रेसी भगवान राम के नहीं है। ये हाईकोर्ट में भी शपथ पत्र देते है कि भगवान राम का अस्तिव नहीं है। ये राम सेतु को तोड़ना का भी आदेश देते है कि राम सेतु को जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर राम सेतु को तोड़ दोगे तो रामेश्वरम और श्रीलंका का संबंध ही खत्म हो जाएगा। आप तो हर एक प्रमाण भी मिटाने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+