ह्वाट्सऐप के जरिए फैलाया झूठ, सईद खान को सबकी नजरों में बना दिया आतंकी

विरार। मुंबई के विरार में ह्वाट्सऐप की वजह से एक शख्स का जीना मुहाल हो गया। रिश्तेदारों और अन्य अनजान लोगों की तरफ से उनको लगातार कॉल और मैसेज आने लगे। सब यही जानना चाहते थे कि क्या सईद खान आतंकी हैं?

whatsapp

दरअसल सईद खान की तस्वीर के साथ उनके आतंकी होने का एक मैसेज ह्वाटसऐप पर वायरल हो गया, जिसके बाद लोगों ने उनका जीना मुश्किल कर दिया और मजबूर होकर वह पूरे परिवार के साथ पुलिस थाने पहुंचे।

उनके हाथ में एक तख्ती थी जिस पर लिखा था, माई नेम इज सईद शेर अली खान, आई एम नॉट ए टेररिस्ट (मेरा नाम सईद शेर अली खान है और मैं आतंकी नहीं हूं।)

उरन आतंकी मामले का फायदा उठा किया बदनाम

उरन में आतंकियों के देखे जाने को लेकर नवी मुंबई पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है और इसी सिलसिले में पिछले सप्ताह 22 सितंबर को संदिग्धों का स्केच भी जारी किया था। इसी का फायदा उठाकर उसी दिन अज्ञात लोगों ने सईद खान के आंतकी होने का मैसेज ह्वाट्सऐप पर फैलाया।

इस बारे में सईद बताते हैं, 'मेरे एक दोस्त ने मुझे 22 सितंबर को बताया कि मेरा एक फोटो ह्वाट्सऐप पर वायरल हो गया है जिसके साथ लिखा है कि यह आदमी आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए जानकारियां जुटा रहा है।' सईद को आतंकी बताने वाले इस मैसेज में लोगों से सावधान रहने को कहा गया था।

लोगों ने किया जीना हराम

सईद का कहना है कि उनके पास लगातार रिश्तेदारों और अनजान लोगों के फोन कॉल्स और मैसेज आने लगे। लोग उनके आतंकी कनेक्शन के बारे में पूछने लगे। उनको लोग संदेह की नजर से देखने लगे। सईद ने बताया कि उनके बच्चे तक पूछने लगे कि पापा ये टेररिस्ट क्या होता है?

'ये लोकल गुंडों का काम है'

सईद ने कहा कि उन्होंने जांच पड़ताल करने पर पाया कि इस मैसेज को उन लोकल बदमाशों ने फैलाया है जो उनको किराए के मकान से निकलवाना चाहते हैं। सईद कहते हैं, 'मैंने 2000 रुपया बढ़ाया गया किराया देने से इनकार किया तो मेरे खिलाफ ऐसी साजिश की जा रही है ताकि मैं यह घर छोड़ दूं।'

विरार पुलिस थाने में तख्ती के साथ सईद खान

सईद खान अपने परिवार के साथ विरार पुलिस थाने में एक तख्ती के साथ पहुंचे, जिस पर लिखा था कि उनका नाम सईद शेर अली खान है लेकिन वह आतंकी नहीं हैं। पुलिस ने सईद खान की शिकायत सुन ली है लेकिन इस मामले में किसी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया है।

पुलिस का कहना है

विरार पुलिस ने कहा है कि इस मामले की पहले जांच होगी। यह पता लगाया जाएगा कि सईद खान को आतंकी बताने वाला मैसेज फैलाने में आखिर किनका हाथ है। उसके बाद ही किसी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+