मुंबई के कांदिवली में भीषण आग, 2 जिंदा जले, 1000 झुग्गियां स्वाहा
मुंबई। मुंबई के उपनगर कांदिवली इलाके की झुग्ग्यिों में भीषण आग लग जाने से दो लोग जिंदा जल गये। इस हादसे में करीब 1000 झुग्गियां खाक हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक हादसा सिलेंडर फटने से हुआ। जानकर हैरान रह जाएंगे कि लगातार 15 से 20 सिलेंडर एक के बाद एक ब्लास्ट हुए।

दमकल अधिकारियों के मुताबिक घटना कांदिवली पूर्व में अकरूली रोड पर महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के गेट नंबर पांच के पास दामू नगर झुग्गी में दिन में सवा बारह से पौने एक बजे के बीच हुई।
इसके बाद आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 16 गाड़ियां, पानी के 12 टैंकर और अन्य जवानों के साथ अग्निशमन विभाग के पांच अधिकारी घटनास्थल की ओर रवाना हुए। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस आग में 2 लोग जिंदा जल गये जबकि आधा दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है।












Click it and Unblock the Notifications