मुंबई में इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की टीम
मुंबई के ड्रीमलैंड थियेटर के पास लगी आग।
मुंबई। मुंबई के गिरगांव इलाके में ड्रीमलैंड थियेटर के पास स्थित मेहता मेंशन नाम की एक व्यवसायिक इमारत में रविवार देर शाम आग लग गई। करीब 8 बजे लगी आग ने देखते ही देखते भंयकर रूप धारण कर लिया।

दक्षिण मुंबई की मेहता मेशन नाम की ये बिल्डिंग इलाके के मशहूर ड्रीमलैंड थियेटर के पास में है। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन की 8 गाडियां मौके पर पहुंची हैं।
इमारत की पहली पहली मंजिल में सबसे पहले आग लगी जिसके बाद दूसरी और तीसरी मंजिल ने भी आग पकड़ ली। इसके बाद आग भयानक हो गई।
सूचना के मुताबिक, आग लगने के कारणो का ठीक पता नहीं चल सका है। आग से नुकसान की भी अभी आंकलन नहीं हो सका है। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications