मुंबई के टाइम्स टॉवर में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 9 गाड़ियां
मुंबई के लोअर परेल पश्चिम में स्थित टाइम्स टॉवर बिल्डिंग में आग लग गई। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार मौके पर फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियां मौजूदा है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। अच्छी बात यह है कि आग में अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।
टाइम्स टॉवर मुबई के काफी व्यस्त इलाके में स्थित है। अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तत्परता से काम कर रहे हैं। बीएमसी ने आश्वासन दिया है कि आग पर काबू पाने के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाए जा रहे हैं। किसी भी तरह की दुर्घटना को रोकने में दमकल गाड़ियों की त्वरित प्रतिक्रिया अहम रही है।

बीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि शुरुआत में लोवर परेल स्थित कमला मिल कंपाउंड में आग लगी थी। यह आग सुबह 6.30 बजे लगी थी। फायर विभाग ने इस आग को लेवल-2 स्तर का बताया है। आग बिल्डिंग की तीसरी और 7वीं मंजिल पर लगी है। बता दें कि यह बिल्डिंग 14 मंजिला कॉमर्शियल बिल्डिंग है।
गौर करने वाली बात है कि 29 दिसंबर 2017 को रात 12.30 बजे भी कमला मिल्स कंपाउंड में आग लगी थी। यह आग मोजो बिस्ट्रो रेस्टोरेंट में लगी थी। इस हादसे में 14 लोगों की जान चली गई थी, जबकि कई लोग इस हादसे में घायल हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications