एनसीपी नेता छगन भुजबल का कोरोनावायरस टेस्ट आया पॉजिटिव

महाराष्ट्र के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने सोमवार को कहा कि उनका कोरोनावायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है।

मुंबई। महाराष्ट्र के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने सोमवार को कहा कि उनका कोरोनावायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्होंने ट्विटर के माध्यम से इस बात की जानकारी दी। आपको बता दें कि भुजबल महाराष्ट्र के ऐसे सातवें मंत्री हैं जिनका कोरोनावायरस टेस्ट इस महीने पॉजिटिव आया है। भुजबल ने ट्विटर के माध्यम से बताया कि उनकी सेहत फिलहाल सही है।

Recommended Video

      Coronavirus Maharashtra : NCP Leader Chhagan Bhujbal Corona Positive,खुद दी जानकारी | वनइंडिया हिंदी
      Chhagan Bhujbal

      एनसीपी नेता भुजबल ने कहा, 'मेरा कोरोनावायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। जो लोग पिछले दो-तीन दिन में मेरे संपर्क में आए हैं वह अपना टेस्ट करा लें। मेरा स्वास्थ्य सही है और चिंता की कोई बात नहीं है। सभी नागरिक कोरोनावायरस को देखते हुए अपने स्वास्थ्य की अच्छी तरह देखभाल करें।

      नियमित तौर पर मास्क पहने और सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें।' गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में, महाराष्ट्र के मंत्रियों अनिल देशमुख, राजेंद्र शिंगने, जयंत पाटिल, राजेश टोपे, सतेज पाटिल और बच्चू कडु का कोरोनावायरस टेस्ट पॉजिटिव आया था।

      गौरतलब के कि सोमवार को महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के 6,971 नए मामले सामने आए, जिसके साथ राज्य में कोरोना वायरस के कुल मामले 21,00,884 हो गए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार रविवार को राज्य में इस महामारी के कारण 35 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ राज्य में मौतों की कुल संख्या 51,788 हो गई है।

      वहीं नागपुर में कोरोनावायरस की संख्या में हो रही वृद्धि को देखते हुए सोमवार को राज्य सरकार में मंत्री नितिन राउत ने घोषणा की कि नागपुर में 7 मार्च तक स्कूल, कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों को बंद रखा जाएगा। इस के अलावा वीकेंड्स पर बाजारों को भी बंद रखा जाएगा।

      उन्होंने कहा कि शहर में स्थित होटलों और रेस्त्रां को भी 50% की क्षमता के साथ खोला जा सकेगा। उन्होंने आगे कहा कि शादी समारोह स्थलों को 25 फरवरी से 7 मार्च तक के लिए बंद रखा जाएगा। रविवार को नागपुर में कोरोना वायरस के केस 626 से बढ़कर 142,133 तक पहुंच गए, जिनमें से 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 455 लोग इस संक्रमण से ठीक हुए। जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 5,997 है, जबकि अबतक 4,275 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। इसके अलावा 132,861 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+