'यूथ की बात करती है,सवाल भी यूथ पर उठाती है भाजपा'
मुंबई। आदित्य ठाकरे ने भाजपा को कहा है कि वह युवाओं को आगे आने के लिए कहती है। राजनीति में युवाओं को शामिल करने के लिए कहती है लेकिन मुझे तब बहुत दुख हुआ जब भाजपा ने मेरी उम्र को लेकर ही मुद्दा बनाया। उन्होंने गठबंधन पर विवाद के दौरान चल रहे विवाद पर बातचीत करने के लिए मुझे खुद आमंत्रित किया था। इसके बाद भी उन्होंने मेरी उम्र की बात की।

एनडीटीवी को दिए अपने एक साक्षात्कार में आदित्य ठाकरे ने कहा है कि भाजपा ऐसे मुद्दे क्यों उठाती है जबकि वे खुद युवाओं की बात करते हैं।
आदित्य ने कहा कि जहां तक केंद्र में एनडीए सरकार से दूरी बनाने की बात है तो इस पर पिता उद्धव ठाकरे ने पहले ही कह दिया है कि वह अभी केंद्र में एनडीए के साथ रहेंगे।
उन्होंने भविष्य में इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर गठबंधन के मुद्दे को सुलझाने के लिए विचार विमर्श करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि हम पीएम मोदी से मिलेंगे और इस पर चर्चा करेंगे कि आखिर क्या गलत हुआ जिसका नतीजा यह हुआ।
युवाओं को आकर्षित कर रहे आदित्य
महाराष्ट्र में शिवसेना ने युवा वर्ग को आकर्षित करने के लिए नरेंद्र मोदी के सामने अपने चौबीस साल के बेटे आदित्य ठाकरे को सामने कर दिया है। उद्धव ठाकरे ने अपने बेटे आदित्य को स्टार प्रचार के तौर पर पेश कर दिया है। वह लगातार रोड शो और विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से मिल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications