मुंडे की बेटी प्रीतम मुंडे ने तोड़ा PM मोदी का रिकॉर्ड
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत हासिल हुई है। भाजपा ने जहां 122 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया तो वहीं कई रिकॉर्ड भी बनें।दिवंगत भाजपा नेता गोपीनाश मुंडे की बेटी प्रीतम मुंडे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रिकॉर्ड को तोड़कर सबसे बड़ी जीत अपने नाम कर ली है। बीड सीट पर उपचुनाव में प्रीतम मुंडे ने इतिहास रचते हुए अब तक सबसे अधिक 6.96 लाख मतों के अंतर चुनाव जीतने का रिकॉर्ड बनाया।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 5 लाख 70 हजार से अधिक मतों से गुजरात के बड़ोदरा सीट से जीत हासिल की थी जो बड़ी जीत मानी जा रही थी, लेकिन मोदी 2004 के माकपा के अजित बसु का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए थे। इस बार बीड़ विधानसभा सीट ने प्रीतम मुंडे ने 6.96 लाख से बड़ी जीत हासिल कर सबके रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
प्रीतम मुंडे ने इस सीट पर अपने निकटमत प्रतिद्वन्द्वी और कांग्रेस उम्मीदवार अशोकराव शंकरराव पाटिल को 6.96 लाख मतों से पराजित किया। जहां प्रीतम को 9,22,416 वोट मिले वहीं पाटिल को 2,26,095 वोट मिले।