मुंबई न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

शाहरुख की हीरोइन को पति ने घर से निकाला, हुई पैसे-पैसे की मोहताज, फिर रही मारी-मारी

किम अब मुंबई में रह कर खुद के लिए जॉब तलाश रही हैं क्योंकि पति से अलग होने के बाद उनके सामने पैसे की परेशानी है।

By Rizwan
Google Oneindia News

मुंबई। शाहरुख के साथ सुपरहिट फिल्म में काम कर चुकीं और एक समय क्रिकेटर युवराज सिंह से नजदीकियों के लिए चर्चा में रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा इन दिनों बेहद परेशानी में हैं। अपने पति से अलवाग के बाद ना उनके पास घर है, ना काम है और ना पैसा।

हीरोइन को पति ने घर से निकाला, परेशान होकर फिर रही मारी-मारी

पति किसी और को कर रहे डेट

पति किसी और को कर रहे डेट

खबरें है किम शर्मा को उनके पति अली पुंजानी ने छोड़ दिया है और वह किसी को डेट को कर रहे हैं। हालांकि ये लड़की कौन हैं इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इस दूसरी लड़की की वजह से किम अपने पति से अलग हो गई हैं। वो केन्या छोड़कर मुंबई लौट आई हैं। आजकल मुंबई में काफी परेशान बताई जा रही है।

पति के साथ चली गईं थी केन्या

पति के साथ चली गईं थी केन्या

2010 में किम शर्मा ने केन्या के रहने वाले बिजनेसमैन अली पुंजानी से मोम्बासा में शादी की थी। अली पहले से ही शादीशुदा और तीन बच्चों के पिता थे। अपनी पत्नी से तलाक लेकर अली पुंजानी ने किम शर्मा से शादी की थी। किम के पति के केन्या में कई होटल हैं। शादी के बाद किम इंडिया छोड़कर केन्या शिफ्ट हो गई थीं।

अब मुंबई में तलाश रहीं जॉब

अब मुंबई में तलाश रहीं जॉब

किम अब मुंबई में रह कर खुद के लिए जॉब तलाश रही हैं क्योंकि पति से अलग होने के बाद उनके सामने पैसे की परेशानी है। अली से शादी करने के बाद किम ने अपना बॉलीवुड करियर छोड़ दिया था। वह पति के बिजनेस में मदद कर रही थीं और उनके होटल चेन की सीईओ बन गईं थीं लेकिन पति से अलग होने के बाद उनकी नौकरी चला गई और वो बेरोजगार हो गईं।

कई लोगों से जुड़ा है किम का नाम

कई लोगों से जुड़ा है किम का नाम

किम के मुंबई शिफ्ट होने के बाद उनका नाम फैशन डिजाइनर अर्जुन खन्ना से भी जुड़ रहा है। दोनों को कई बार साथ देखा जा चुका है। अर्जुन खन्ना विनोद खन्ना के बेटे हैं और पहले से शादीशुदा हैं। किम के करियर के शुरुआती दिनों में उनका नाम युवराज सिंह के साथ भी जुड़ा था, लंबे वक्त तक दोनों साथ देखे गए थे।

Comments
English summary
Kim Sharma suffers financial crunch after break up with husband
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X