इंद्राणी और पीटर को दोस्त बुलाते थे, बंटी और बबली

शीना बोरा की हत्या में आरोपी इंद्राणी और पीटर के बारे में कोर्ट में केस की अहम गवाह ने कई खुलासे किए हैं। इसमें इंद्राणी के व्यहवार को लेकर भी कई खास बाते हैं।

मुंबई। अपनी ही बेटी की हत्या के आरोप में जेल में बंद इंद्राणी मुखर्जी और उसके तीसरे पति पीटर के बारे में स्टार न्यूज की पूर्व प्रेसिडेंट रवीना राज कोहली ने कोर्ट से सामने कई अहम राज खोले हैं, जिसमें इंद्राणी के बारे में कई अहम बातें हैं।

sheena

चर्चित शीना बोरा मर्डर केस के मुख्य आरोपी इंद्राणी और पीटर मुखर्जी को उनके दोस्तों के बीच बॉलीवुड की एक फिल्म के किरदारों के नाम पर 'बंटी और बबली' के नाम से बुलाया जाता था।

स्टार न्यूज की पूर्व प्रेसिडेंट रवीना राज कोहली के इस केस की जांच कर रही सीबीआई टीम को दिए गए को दिए स्टेटमेंटमें इस बात का खुलासा हुआ है। स्टेटमेंट की कॉपी सीबीआई ने मंगलवार को कोर्ट में पेश की।

तिकड़मबाजी में नंबर एक थी इंद्राणी

अपने रहन-सहन को लेकर चर्चा में रही इंद्राणी के बारे में रवीना राज ने अपने स्टेटमेंट में बताया है कि इंद्राणी मुखर्जी एक तिकड़मबाज तथा दबदबा बनाकर रखने वाले स्वभाव की औरत है।

रवीना के मुताबिक, स्टार ग्रुप में सीईओ रहे अपने पति पीटर मुखर्जी के कंपनी से जुड़े मामलों में वो सीधे हस्तक्षेप किया करती थीं। रवीना ने बताया कि उनकी और इंद्राणी की स्टार ग्रुप में काम करते हुए मुलाकात हुई थी, लेकिन शीना बोरा के बारे में वो नहीं जानती थीं।

इंद्राणी अपने पहले पति से हुई बेटी शीना की हत्या के मामले में जेल में है। शीना की 24 अप्रैल 2012 को हत्या कर दी गई थी और बाद में उसके शव को पास के रायगढ़ जिले में जला दिया गया था।

इंद्राणी शीना को अपनी छोटी बहन बताती थी। जब शीना की हत्या की गई वो पीटर मुखर्जी (इंद्राणी के मौजूदा पति) के (पहली पत्नी से) बेटे राहुल मुखर्जी के साथ लिव-इन रिलेशन में थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+