चोरी के लिए फ्लैट में घुसे तीन युवक, पकड़ने को पहुंचे 100 पुलिस अधिकारी
मुंबई। मुंबई के पॉश इलाके जुहू की उगम सोसायटी में तीन चोरों को पकड़ने के लिए 100 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों की सांसे कई घंटे तक गले में अटकी रहीं।

रविवार सुबह साढ़े पांच बजे एक चोर जुहू की उगम सोसायटी की बिल्डिंग में पाइप के रास्ते से चढ़ गया। पाइप के रास्ते ये युवक बाथरूम में पहुंचा।
चोरी की नीयत से घुसे इस युवक ने फ्लैट के अंदर जाते हुए मुख्य दरवाजा खोल दिया, जिससे इसके दो और साथी फ्लैट के अंदर आ गए।
फ्लैट में 53 साल का एक युवक और 50 साल की महिला ही मौजूद थीं। इन तीनों के फ्लैट में आने के बाद युवक की नींद खुल गई और उसने शोर मचा दिया।
पड़ोसियों मे दरवाजा बंद कर पुलिस को बुलाया
चोरी के इरादे से आए इन युवकों ने इन दोनों को बंधक बना लिया लेकिन शोर की आवाज बराबर के फ्लैट में रहने वाले उनके पड़ोसी ने सुन ली। इस युवक को किसी अनहोनी का शक हुआ।
शोर सुनने के बाद ये युवक बिल्डिंग में ही रहने वाले बंधक बनाए गए युवक के रिश्तेदारों के पास पहुंचा और शोर सुनने की बात बताई। इस पर युवक के रिश्तेदार ने फोन कर युवक का हाल जानना चाहा।
जब युवक को फोन किया गया तो घर में घुसे चोर ने फोन उठाया और गाली-गलौच करते हुए धमकी देने लगा। इस पर मामले को समझते हुए युवक ने उस फ्लैट को आगे से बंद कर दिया जिसमें ये चोर घुसे थे।
इसके बाद 100 नंबर पर पोन करके पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस को इस बात का अंदाजा नहीं था कि अंदर कितने लोग हैं और उनके पास किस तरह के हथियार हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने अपने सीनियर अफसरों को इस बाबत जानकारी दी तो मौके पर सीनियर अफसर भी पहुंच गए। अंदर की स्थिति का अंदाजा ना होने के कारण एक के बाद एक 100 से ज्यादा अफसर मौके पर पहुंच गए।
घंटोंं चले ड्रामे के बाद तोड़ा गया दरवाजा
पुलिस ने एहतियाती कदम उठाते हुए आठ माले की इस बिल्डिंग को खाली करा लिया। इसके बाद पुलिस ने पूरे लाव-लश्कर के साथ फ्लैट की तरफ रुख किया। कोई और रास्ता ने देख पुलिस ने फ्लैट का मुख्य दरवाजा तोड़ा।
दरवाजा तोड़ने पर पुलिस ने देखा कि मकान मालिक को बंधक बनाया हुआ है जबकि तीनों चोर बाथरूम में बैठे हैं। ये तीनों घर से सात लाख का कैश और गहने लूटने के बाद निकलने का कोई रास्ता ना देख बाथरूम में छुप गए।
इन तीनों के पकड़े जाने और मकान मालिक के सुरक्षित छूट जाने के बाद पुलिस और सोसायटी के लोगों ने राहत की सांस ली। तीनों आरोपियों के नाम संजय, अभिषेक और पवन बताए गए हैं।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इन तीनों को ब्रांद्रा कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद इन्हें सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
कई घंटे तक चले इस हाई लेवल ड्रामे को लेकर जुहू में लोग दिनभर चर्चा करते रहे।












Click it and Unblock the Notifications