मुंबई में हुआ हेलिकॉप्टर क्रैश, 1 की मौत, 3 घायल हॉस्पिटल में भर्ती
रॉयल पाम होटल के पास जंगल में गिरा हेलिकॉप्टर। इस पर एक महिला समेत चार लोग सवार थे।
गोरेगांव। मुंबई के गोरेगांव इलाके में रविवार की सुबह में एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। क्रैश होते ही इलाके में धुंआ फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने चार घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। इलाज के दौरान इनमें से 1 की मौत हो गई है। डीसीपी किरण कुमार चव्हान ने इसकी पुष्टि की है।

रॉयल पाम होटल के पास के जंगल में गिरा हेलिकॉप्टर
रॉबिंसन आर44 नाम के यह हेलिकॉप्टर आरे कॉलोनी में रॉयल पाम होटल के पास के जंगल में गिरा। इसमें चार लोग सवार थे जिसमें से एक महिला थी।

हेलिकॉप्टर के गिरते ही घटनास्थल से आग की लपटें उठती देखी गईं। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने आग को बुझाकर चार घायलों को बचाया। घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया जहां महिला की मौत हो गई।

हादसे पर डीसीपी का बयान
डीसीपी किरण कुमार चव्हान ने इस घटना के बारे में बताया है कि हेलिकॉप्टर क्रैश में 1 की मौत हुई और तीन घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस हादसे की जांच अभी की जा रही है।

ज्वॉय राइडिंग के लिए यूज होता है रॉबिंसन आर44 हेलिकॉप्टर
रॉबिंसन आर44 हेलिकॉप्टर पहले पवनहंस में शामिल था। इसे बाद में एक प्राइवेट एविएशन कंपनी को बेच दिया गया। इस हेलिकॉप्टर की मरम्मत करवाकर कंपनी इससे आसमान में उड़ने के शौकिया लोगों को सैर करवाती थी।












Click it and Unblock the Notifications