मुबंई: क्या पुलिस को चकमा देकर विदेश भाग गए परमबीर सिंह? महाराष्ट्र के गृह मंत्री बोले- उनकी तलाश जारी है
मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह का कहीं पता नहीं चल रहा है। उनके विदेश भागने की भी संभावना जताई जा रही है।
मुंबई, 30 सितंबर। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह का कहीं पता नहीं चल रहा है। उनके विदेश भागने की भी संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने गुरुवार को कहा कि जांच एजेंसियों को परमबीर सिंह के ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि पूर्व कमिश्नर धन शोधन मामले के आरोपी हैं।
Recommended Video

पाटिल के रूस भाग जाने की खबरों को लेकर पाटिल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ-साथ हम भी उनकी तलाश कर रहे हैं। मैंने उनके विदेश भाग जाने को लेकर सुना है लेकिन एक सरकारी अधिकारी होने के नाते वह बिना बताए विदेश नहीं जा सकते...और यदि वह चले गए हैं तो यह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार के कई नोटिसों के बावजूद जांच एजेंसयों के सामने पेश नहीं होने के बाद परमबीर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। परमबीर सिंह के खिलाफ चार एफआईआर दर्ज हैं, उन्होंने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर जबरन वसूली करवाने का आरोप लगाया था जिसके बाद देशमुख को इस्तीफा देना पड़ा था।
यह भी पढ़ें: 12 साल से ज्यादा के बच्चों को जल्द मिलेगा कोरोना टीका, जायडस कैडिला की वैक्सीन को लेकर सरकार ने दी जानकारी
वलसे का स्पष्टीकरण उस रिपोर्ट के बाद आया जिसमें कहा गया था कि परमबीर सिंह देश छोड़कर भाग गए हैं। इस साल फरवरी में आरोप सामने आने के बाद सिंह को मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से हटाकर होमगार्ड विभाग में ट्रांसफर किया गया था। मई तक कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने स्वास्थ खराब होने का हवाला देकर छुट्टी ले ली थी और अपने गृह नगर चंडीगढ़ चले गए थे। इसके बाद उनके खिलाफ कई समन और जमानती वारंट जारी किए गए, लेकिन सिंह जांच एजेंसियों के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद उनके ठिकाने को लेकर जांच शुरू हुई। इतने में खबर आई की परमबीर सिंह विदेश भाग गए हैं। उनका मोबाइल भी बंद आ रहा है। राज्य सरकार उन्हें बर्खास्त करने पर विचार कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications