Mumbai Crime: बर्थडे पार्टी पर दोस्तों ने उतारा मौत के घाट, 'खाने के बिल' को लेकर हुआ था झगड़ा

Mumbai Crime News in Hindi: एक 20 साल के लड़के को अपने दोस्तों के साथ बर्थडे मनाना भारी पड़ी गया और जिंदगी का अंतिम दिन साबित हुआ। महज बिल चुकाने के विवाद को लेकर चार दोस्तों ने शख्स की हत्या कर दी।

Mumbai Crime News in Hindi

Mumbai News in Hindi: जन्मदिन समारोह अक्सर लोग धूमधाम से मनाते हैं। इस मौके पर परिवार के सदस्यों से लेकर दोस्तों तक को आमंत्रित करते हैं। इस दौरान सभी मेहमान और दोस्त लंबी उम्र जीने की शुभकामना देते हैं। लेकिन मुंबई से एक ऐसा मामला सामने आया है जो कि बेहद हैरान करने वाला है। जहां जन्मदिन पर एक शख्स को उसके चार दोस्तों ने तलवार मारकर मौत के घाट उतार दिया।

क्या है मामला?
यह घटना पिछले हफ्ते मुंबई के गोवंडी के बैगनवाड़ी इलाके में हुई थी। जहां चार दोस्तों ने जन्मदिन के मौके पर बिल नहीं चुकाने के झगड़े में अपने दोस्त की ही हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मृतक साबिर अंसारी ने 31 मई को सड़क किनारे एक ढाबे पर बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था और अपने चार दोस्तों को आमंत्रित किया था। जहां खाने का बिल करीब 10 हजार रुपए आया था। चारों आरोपियों ने साबिर से कहा कि वे पैसे बाद में दे देंगे, जिसके बाद साबिर ने खाने का बिल चुकाया और घर लौट आया। इसके बाद साबिर वहां से चला गया और अपने दूसरे दोस्त को घटना की जानकारी दी।

Recommended Video

    SHOCKING: शादीशुदा महिला पर चढ़ा प्यार का बुखार, प्रेमी संग कर लिया मुंह काला

    इसके बाद रात 8 बजे साबिर की हत्या कर दी गई
    बाद में रात करीब 8 बजे जब साबिर अपने अन्य दोस्तों के साथ शिवाजी नगर इलाके में एक स्कूल के पास अपना जन्मदिन मना रहा था, तभी आरोपी मौके पर पहुंच गया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। उन्होंने साबिर की कई बार धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    अस्पताल में मौत
    घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और साबिर को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच, शिवाजी नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302,323,109 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+