महाराष्ट्र के CM फडणवीस के बारे में नहीं जानते होंगे ये 5 अनसुनी बातें

मुंबई। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई में पहली बार सरकार बनी है। देवेंद्र फडणवीस पहले ब्राह्मण मुख्यमंत्री बनें है। अपने नौ मंत्रियों के साथ देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की सफत ली है। फडणवीस लंबे वक्त से राजनीति में सक्रिय में रहे हैं। उन्हें ये गुण अपने पिता से विरासत में मिली है। उनके मृदुलबाषी स्वभाव के कारण उनके आलोचक बी उनके प्रशंसक बन जाते है। उनके बारे में बहुत सी बातें आप जानते होंगे, लेकिन हम आपको फडणवीस से जुड़ी वो 5 बातें बता रहे हो जिनके बारे में आपको जानकारी भी नहीं होगी।

devendra fadnavis

राजनीति से पहले मार्डलिंग करते थे फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने से पहले एक जमाने में मॉडलिंग करते थे फडणवीस। जी हां आप चौंक गए होंगे, लेकिन ये सच है कि देवेंद्र फडणवीस एक गारमेंट शॉप के विज्ञापनों के लिए मार्डल का काम करते थे। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक 2006 में उनकी तस्वीरों वाले होर्डिंग पश्चिमी नागपुर में कई जगहों पर लगी थी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी उनकी तारिफ की थी और उन्हें 'आइए, आइए मॉडल जी' कहकर बुलाया था।

राजनीति नहीं आई थी रास
देवेंद्र फड़णवीस एक समय राजनीति से ऊब चुके थे। उन्हें राजनीतिक तौर-तरीके बिल्कुल पसंद नहीं आ रहे थे। उन्होंने मन बना लिया था कि सब छोड़छाड़ कर वो लंदन चले जाएंगे और लॉ की आगे की पढ़ाई करेंगे। लेकिन दोस्तों के कहने पर उन्होंने अपना फैसला बदल दिया और राजनीति में बने रहें।

पत्नी को काम की दी आजादी
देवेंद्र फडणवीस भले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन गए हो, लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी को काम की आजादी दी है। उनकी पत्नी अमृता फडणवीस एक्सिस बैंक की एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट हैं।

खुद चूक गए, लेकिन नन्ही बेटी ने बना दिया अनोखा रिकॉर्ड
महाराष्ट्र के पहले ब्राह्मण मुख्यमंत्री बनने वाले देवेंद्र फडणवीस भले ही सबसे कम उम्र का सीएम बनने का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए हो, लेकिन उनकी 5 साल की बेटी दिविजा ने मुख्यमंत्री आवास में सबसे कम उम्र की बेटी रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। गौरतलब है कि 1978 में मुख्यमंत्री बनें शरद पवार सबसे कम उम्र के सीएम है। वो उस वक्त 38 साल के थे।

संगीत प्रेमी है फडणवीस
देवेंद्र फड़नवीस संगीत के बड़े शौकीन हैं। हिंदी और मराठी सैकड़ों गाने उन्हें मुंहजबानी याद हैं। खाली वक्त में वो संगीत सुना करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+