नरेश म्हस्के के समर्थन में देवेंद्र फडणवीस ने ठाणे में की बैठक, कार्यकर्ताओं से की ये अपील
Devendra Fadnavis: महायुति के लोकसभा प्रत्याशी नरेश म्हस्के के प्रचार के लिए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ठाणे पहुंचे। यहां आयोजित एक बैठक को देवेन्द्र फडणवीस ने संबोधित किया। इस दौरान ठाणे लोकसभा को प्रतिष्ठा की सीट बताते हुए उन्होंने यहां से रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करने का दावा किया।
डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से 20 तारीख को अधिक से अधिक मतदान करा महायुति के गढ़ को बचाने की अपील की। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि एकनाथ शिंदे और राज ठाकरे ही बालासाहेब के विचारों के असली वारिस हैं।

ठाणे में वातावरण महायुति के अनुकूल है। लोगों के मन में मोदी है। इसलिए लापरवाह हुए बिना लोगों के मन के मोदी को मत पेटी में पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे पर हरा रंग हावी हो रहा है। वे बालासाहेब की संपत्ति के वारिस हो सकते हैं, विचारों के नहीं।
उनकी सभा की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उन्हें गालियां देने से होती है और समापन भी गालियों से ही होती है। क्योंकि, उनके पास विकास के बारे में कहने को कुछ नहीं है। फडणवीस ने कहा कि मोदी जी के शिंदे शिवसेना को असली और उनकी शिवसेना को नकली कहने से उद्धव ठाकरे को मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं।
उद्धव ठाकरे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे अब भ्रमित हो गए हैं, वे 48 नहीं, बल्कि 51 सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि आगे मनपा चुनाव होने हैं, इसलिए सब को पूरी तरह से तैयारी करनी होगी। जिसका जैसा काम होगा, वैसे ही अंक निर्धारित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications