RTO कार्यालय में भ्रष्टाचार पर गडकरी ने तरेरी नजरें

gadkari
मुंबई। केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने कहा है कि देश के परिवहन विभाग में फैले भ्रष्टाचार को जल्द से जल्द खत्म किया जाएगा। इस पर सरकार विशेष रूप से काम करेगी। गडकरी ने कहा कि परिवहन विभाग में दलालों की दुकानें खुली हुई हैं। उन्होने कहा कि हमने ऐसी दुकाने बंद करने का निर्णय लिया है। वह मुंबई में भाजपा नेता की एक किताब लॉंच के अवसर पर आए थे।

देश के परिवहन विभाग में जितना भ्रष्टाचार फैला है उतना शायद किसी और विभाग नहीं। लाइसेंस से लेकर एक छोटा सा काम करवाने तक ज्यादातर सभी के लिए आपको दलाल घूमते हुए मिल जाते हैं।

यह हाल बड़े शहरों का ही नहीं बल्कि पूरे देश में परिवहन विभाग का है। इमानदारी घंटे खड़े रहने पर भी काम नहीं हो पाता लेकिन दलाल एक झटके में आपका काम मोटी रकम लेकर चुटकियों में कर डालते हैं। यह भ्रष्टाचार अपनी चरम पर है इसका स्पष्ट उदाहरण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+