किसानों को लेकर दिए बयान पर फंसी एसबीआई की चेयरपर्सन अरुंधति भट्टाचार्य
भारतीय स्टेट बैंक की चेयरपर्सन अरुंधति भट्टाचार्य के किसानों के लोन माफी को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस ने उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।
मुंबई। भारतीय स्टेट बैंक की चेयरपर्सन अरुधंति भट्टाचार्य के किसानों के लोन माफी को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस ने उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकष्णन विखे पाटिल ने विधानसभा अध्यक्ष हरिबाबू बागडे को इस बावत नोटिस दिया है। राधाकृष्णन विखे पाटिल ने विधानसभा अध्यक्ष हरिबाबू बागडे को दिए नोटिस में कहा है कि एसबीआई की मुखिया अपने दिए गए बयान पर माफी मांगे। आपको बताते चले कि कांग्रेस और एनसीपी लगातार महाराष्ट्र विधानसभा में किसानों कर्ज माफी की मांग उठा रहे हैं। इसी बीच एसबीआई की प्रमुख अरुधंति भट्टाचार्य ने दिए अपने बयान में कहा कि कर्ज माफी करने से बैंकिंग सेक्टर में क्रेडिट सेक्टर मे गड़बड़ी आ सकती है।
अरुधंति भट्टाचार्य ने कहा था कि किसानों के कर्ज माफी के मामलों में देखा गया है कि एक बार जब किसानों की कर्ज माफी कर दी जाती है तो भविष्य में भी वो कर्ज माफी के विषय में सोचते हैं और कर्ज नहीं चुकाते हैं। इससे बैंकिंग सेक्टर की क्रेडिट अनुशासन बिगड़ जाता है।
विखे पाटिल ने कहा कि अरुधंति भट्टाचार्य नीति निर्माता नहीं हैं। उनको इस तरह की टिप्पणी करने और निर्णय लेने का कोई अधिकार नही है। उन्होंने कहा कि अरुधंति भट्टाचार्य ने अपना बयान लेकर विधायिका का अपमान किया है, जहां पर कानून बनता है।












Click it and Unblock the Notifications