पूर्व वित्त मंत्री ने कहा यह आम बजट नहीं, FDI बजट है

jayantpatil-budget
मुंबई। नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से पेश किया गया आम बजट लोगों को फायदा पहुंचाने वाला नहीं है। यह तो आम बजट नहीं बल्कि एफडीआई बजट है। यह हमने नहीं बल्कि एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिए अपने बयान में महाराष्ट्र के पूर्व वित्त राज्यमंत्री जयंत पाटिल ने कहा है। पाटिल का मानना है कि मोदी सरकार के नेतृत्व में बने आम बजट में विकास से जुड़ा मुद्दा नहीं है।

पाटिल ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार का एजेंडा अहमदाबाद तक सीमित है। बताते चलें कि जयंत पाटिल ऐसे नेता हैं जो अपने चुनाव अभियानों के दौरान बेरोजगारों व गरीब तबके का मुद्दा जोर शोर से उठाते आए हैं।

कई और नेता भी बिफरे

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष व सत्ताधारी पार्टी के वरिष्ठ नेता शरद पवार के अलावा कांग्रेस प्रवक्ता ने भी आम बजट की आलोचना करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। एनसीपी-कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा है कि आम बजट से पता चलता है कि नरेंद्र मोदी सरकार का विजन पहुत सीमित है।

प्रवक्ता सचिन सावंत का कहना है कि आम बजट में आम बजट में विकास का कोई महत्वपूर्ण मुद्दा शामिल नहीं किया गया है। उनहोंने कहा कि राज्य में आईआईएमस व एम्स जैसे संस्थानों की घोषणा तो की गई लेकिन उचित फंड है या नहीं इसके बारे में नहीं बताया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+