कांग्रेस की महिला विधायक को भेजे जा रहे थे अश्लील संदेश, एफआईआर दर्ज
इन दिनों ऐसा ट्रेंड चल पड़ा है कि कुछ तत्व महिला नेताओं का भद्दे संदेश भेजकर परेशान कर रहे हैं। ताजा मामला महाराष्ट्र से कांग्रेस विधायक वर्षा गायकवाड़ से जुड़ा है।
मुंबई। कांग्रेस विधायक वर्षा गायकवाड़ को उनके मोबाइल फोन पर भद्दे मैसेज भेजे जा रहे हैं। इसकी शिकायत गायकवाड़ ने वडाला पुलिस में कराई है। बता दें कि नीलम गोरहे और साइना एनसी के बाद गायकवाड़, तीसरी महिला विधायक हैं, जिन्हें इस तरह के मैसेज भेजे जा रहे थे।

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक इस मसले प गायकवाड़ ने कहा कि कई महिला नेताओं को ऐसे मैसेज भेजे जा रहे हैं। महिला नेताओं का टार्गेट करने का एक तरह का ट्रेंड बनता जा रहा है। गायकवाड़ ने कहा कि हमारे जैसी महिलाएं ऐसा निशाना बनती हैं, तो हम सिर्फ सोच सकते हैं कि कैसे कई अन्य महिलाओं को इस शोषण का सामना करना पड़ता है। मैं यह मामला सदन में भी उठाउंगी।
बता दें कि बीते हफ्ते शिव सेना नेता नीलम गोरहे ने भी मुंबई और पुणे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जब उन्हें लगातार फोन कर के रेप और हत्या करने की धमकी दी जा रही है।
वहीं भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता शायना एनसी ने भी मुंबई पुलिस के समक्ष ऐसी ही शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भाजपा के ही कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश स्थित वाराणसी निवासी जयकुमार सिंह को पकड़ा था।
ये भी पढ़ें: उड़ते प्लेन में भारतीय डॉक्टर ने बचाई विदेशी की जान, दुनिया कर रही सलाम












Click it and Unblock the Notifications