कांग्रेस नेता के बेटे ने मुबंई में खरीदा 100 करोड़ रुपए का अपार्टमेंट
मुंबई। कांग्रेस नेता और बिहार के पूर्व राज्यपाल डी वीई पाटिल के बेटे अजिंक्य पाटिल ने मुंबई के वर्ली स्थित सिल्वरेंस टेरेस में 100 करोड़ रुपए का ट्रिपल ड्यूप्लेक्स अपार्टमेंट खरीदा है।

हाल के दिनों में प्रॉपर्टी का यह लेन देन सबसे ज्यादा मंहगा बताया जा रहा है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार 23 मंजिला यह इमारत समंदर के किनारे पर स्थित है।
फर्म के निदेशक की है दस्तखत
अखबार के मुताबिक यह प्रॉपर्टी पाटिल के फर्म एआईपीएस रियल स्टेट के नाम पर खरीदी गई है और इसके कागजातों पर फर्म के निदेशक राजेश रावरेन के दस्तखत भी हैं।
बताया जा रहा है कि इस प्रॉपर्टी की कीमत 95.4 करोड़ रुपए के आस-पास है साथ ही इस पर स्टैंप ड्यूटी 4.7 करोड़ रुपए के करीब है।
इन मंजिलों के मालिक होंगे अजिंक्य
प्रॉपर्टी की इस खरीद में 21वीं मंजिल का कुछ हिस्सा, 22वीं और 23 वीं मंजिल शामिल है। इसमें एक बड़ा टेरेस और पार्किंग का हिस्सा शामिल है।
अजिंक्य पाटिल की कंपनी के प्रवक्ता दिलीप कवाद ने इस डील के होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हमने इस प्रॉपर्टी को इसलिए खरीदा है क्योंकि यह कंपनी के लिए बेहतर निवेश है।












Click it and Unblock the Notifications