राष्ट्रपति की मंजूरी की बाद महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू
मुंबई। महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन को मंजूरी मिल गई है। इसकी आधिकारिक तौर परघोषणा भी हो गई है। केबिनेट की मंजूरी के बाद महाराष्ट्र राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने को लेकर तैयार किया गया नोट राष्ट्रपति के पास भेजा गया था। राष्ट्रपति ने इस पर मुहर लगा दी है। जिसके बाद महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया है।
केंद्रीय मंत्रीमंडल ने शनिवार को महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन को मंजूरी देदी है। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीवी राव ने राज्य के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण की ओर से शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद राष्ट्रपति शासन की सिफारिश की थी।
गौरतलब है कि एनसीपी-कांग्रेस का गठबंधन टूटने के बाद महाराष्ट्र की सत्ताधारी सरकार अल्पमत में आ गई थी। इसको देखते हुए भाजपा व अन्य पार्टियों ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की मांग कर दी थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के इस्तीफा देने के बाद ऱाष्ट्रपति शासन को मंजूरी मिल गई है।
Comments
English summary
Cabinet gives approval to President rule in Maharashtra.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें