महाराष्ट्र: लव मैरेज करने पर युवती के भाई ने प्रेमी पर किया धारदार हथियार से वार, हुई मौत
Mumbai News (मुंबई)। महाराष्ट्र के मुंबई स्थित बीड जिले में बहन के साथ लव मैरिज करने की बात से खफा होकर भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी। यह घटना बीड शहर के तेलगाव नाका में बुधवार शाम पांच बजे के करीब घटी। इस घटना की वजह से बीड जिले में सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजन शव को देखने के लिए अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई है। परिजनों में इस बात को लेकर गुस्सा भी है। किसी भी तरह की अनुचित घटना न हो इसलिए पुलिस ने कड़ा बंदोबस्त किया है।

सुमित वाघमारे मृत युवक का नाम है। सुमित आदित्य इंजिनियरिंग महाविद्यालय के अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। उसकी क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की से उसकी दोस्ती प्यार में बदल गई। डेढ़ महीने पहले दोनों ने प्रेमविवाह किया था। इस शादी से युवती का भाई खुश नहीं था। इस बात को लेकर बहुत बार दोनों में वाद विवाद हुआ था।

बुधवार को युवती और सुमित दोनों परीक्षा देने के लिए कॉलेज में आए थे। परीक्षा देने के बाद दोनों जब शाम को बाइक से घर वापस जा रहे थे, तभी कॉलेज के गेट के सामने सफेद रंग की कार में युवती का भाई व उसका दोस्त आया। दोनों ने कार से उतर सुमित पर तेजधार हथियार से सुमित पर वार किया और कार में बैठकर फरार हो गए। भाग्यश्री ने मदद से लिए जोर-जोर से शोर-शराबा किया, एक रिक्शा ड्राइवर तुरंत मदद के लिए आया। सुमित को तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर गया, लेकिन काफी खून बह जाने की वजह से उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी जब परिजनों और दोस्तों को हुई तो वे सभी अस्पताल पहुंच गए। कोई अनहोनी न हो इसलिए पुलिस ने हॉस्पिटल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications