साइकिल पर दुकान सजाकर अंडे और ब्रेड बेचने क्यों निकले सोनू सूद, देखें वीडियो
साइकिल पर दुकान सजाकर अंडे और ब्रेड बेचने क्यों निकले सोनू सूद, देखें वीडियो
मुंबई, जून 24: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद रील से रियल लाइफ हीरो बन चुके है और सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों में काफी लोकप्रिय भी हो गए है। दरअसल, सोनू सूद ने कोरोना महामारी की मार झेल रहे लोगों की हर संभव मदद करने की कोशिश की है। इतना ही नहीं, सोनू सूद ने ट्विटर पर मदद मांगने वालों लोगों की भी काफी मदद की है। तो वहीं, अब सोनू सूद ने खुद का सुपरमार्केट स्टोर भी खोल लिया है। क्या आपने देखा है ये वीडियो...
Recommended Video

साइकिल पर अंडे-ब्रेड बेचते दिखे सोनू सूद
सोनू सूद ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें सोनू सूद साइकिल पर ब्रेड और अंडे बेचते दिखाई दे रहे हैं। उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि इस वीडियो को अब तक 1,883,877 बार देखा जा चुका है। वीडियो को देखकर लग रहा है कि सोनू ने खुद अपना अंडे, ब्रेड का बिजनस शुरू कर लिया है। उन्होंने इसे नाम दिया है 'सोनू सूद की सुपरमार्केट'। एक्टर ने अपने सारे सामानों के रेट्स को भी याद कर लिया हैं। जिसकी झलक एक्टर ने अपने अपने वीडियो में दिखाई है। इसके पहले एक्टर ढाबा खोल चुके हैं। शरबत की दुकान भी खोल चुके हैं। अब उन्होंने अंडे और ब्रेड का काम भी शुरू कर दिया है।

अंडे-ब्रेड बेचने की सोनू सूद ने बताई वजह
इंस्टाग्राम पर वायरल हुए वीडियो में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद कहते हैं, 'कौन कहता है मॉल बंद हो गए हैं। सबसे ज्यादा जरूरी और महंगी सुपरमार्केट यहां हमारे पास रेडी है। ये देखिए सब कुछ है मेरे पास अंडा है जो इस समय छह रुपये का है। उसके बाद ब्रेड है बड़ी ब्रेड 40 रुपये की है और छोटी ब्रेड 22 रुपये की है।' अभिनेता आगे कहते हैं, 'जिसको भी चाहिए वो जल्दी से ऑर्डर कीजिए, मेरी डिलीवरी का समय हो चुका है। और हां, होम डिलीवरी का एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा।'

'10 अंडो पर एक ब्रेड फ्री'
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा 'फ्री होम डिलीवरी 10 अंडो पर एक ब्रेड फ्री'। सोनू सूद का यह अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इससे पहले एक वीडियो साझा कर अभिनेता ने बताया था कि वो अपनी नीबू पानी की दुकान भी खोलने वाले हैं। जिसका नाम 'सोनू सूद का नीबू पानी' होगा।

मदद के लिए हाथ बढ़ा ध्यान खींच रहे सोनू
सोनू सूद ने कोरोना की पहली लहर में मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए काफी काम किया था। वहीं दूसरी लहर के दौरान राशन, ऑक्सीजन और दवाइयों को मरीजों तक पहुंचाने की कोशिश की। हालांकि इसके चलते अब उनकी जांच भी होगी। हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को आदेश दिया है कि एक्टर सोनू सूद और कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी की जांच कर यह पता लगाए कि कोरोना की दवाइयां उन तक कैसे पहुंचीं।












Click it and Unblock the Notifications