भाजपा नेता किरीट सोमैया का आरोप, 100 शिवसेना के गुंडों ने किया हमला, मेरी हत्या की कोशिश

मुंबई, 24 अप्रैल। भाजपा के वरिष्ठ नेता किरीट सौमैया ने आरोप लगाया है कि शिव सैनिकों ने उनकी हत्या करने की कोशिश की है। सौमैया ने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में शिवसेना के 100 गुंडों ने मुझपर हमला किया, जिसके बाद मैं घायल हो गया, खार पुलिस स्टेशन के पास शिवसेना के गुंडों ने मेरे ऊपर पत्थर फेंके। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणीस ने भी इस बाबत ट्वीट करके लिखा, मुंबई और पूरे महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो गई है, गुंडों ने खार पुलिस स्टेशन के पास पुलिस की मौजूदगी में किरीट सोमैया के ऊपर हमला किया। यह किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।

Recommended Video

    Maharashtra: BJP नेता Kirit Somaiya पर शिवसैनिकों ने किया जानलेवा हमला | वनइंडिया हिंदी
    kitit

    देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमे देखा जा सकता है कि सौमैया की कार काशीशा टूटा हुआ है और सोमैया के चेहरे पर चोट लगी है, उनके चेहरे से खून बह रहा है। सोमैया ने भी देर रात ट्वीट करके लिखा, मैं घायल हूं, मैं अपनी कार में बैठा हूं, जबतक कि पुलिस अधिकारी शिवसेना के माफिया, गुंडों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है, मैं बांद्रा पुलिस स्टेशन के बाहर अपनी कार में बैठा रहूंगा।

    बता दें कि यह घटना तब हुई जब किरीट सोमैया निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा को गिरफ्तार किए जाने के बाद खार पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। बता दें कि नवनीत और रवि को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था क्योंकि उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया था। शिवसेना के कार्यकर्ताों ने इससे पहले सोमैया के खिलाफ पुलिस स्टेशन पर प्रदर्शन किया। जब सोमैया पुलिस स्टेशन के बाहर जा रहे थे तो उनकी कार पर पत्थर फेके गए, जिससे उनकी कार का शीशा टूट गया।

    सोमैया ने एक ट्वीट में लिखा, मैं आश्चर्यचकित हूं कि 50 पुलिसकर्मियों के सामने खार पुलिस स्टेशन के सामने 100 शिवसेना के गुंडों ने मुझपर हमला किया, ये लोग मुझे मार देना चाहते थे। आखिर पुलिस कमिश्नर क्या कर रहे हैं। आखिर कैसे पुलिस स्टेशन पर इतने सारे माफिया-गुंडों को आने की इजाजत मिली। सोमैया ने खार पुलिस को पहले ही उनके ऊफर संभावित हमले की जानकारी दी थी, उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए जेड प्लास सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन इसकी सुनवाई नहीं हुई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+