मुंबई न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

महाराष्ट्र चुनाव में बीजेपी की सेंचुरी, 1990 के बाद शतक लगाने वाली पहली पार्टी

Google Oneindia News

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लहर ने भारतीय जनता के लिए पहले ही दीवाली ला दी है। मोदी सुनामी पर सवार भाजपा महाराष्ट्र विधानासभा चुनाव में 122 सीटें हासिल करने में कामयाब रही हैं। इस जीत के साथ ही भाजपा ने कई नए रिकॉर्ड कायम कर दिए हैं। महाराष्ट्र चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर ऊभरी भाजपा ने सैकड़ा लगाते हुए 1990 के बाद ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाली पहली पार्टी बनने का गौरव हासिल किया है।

narendra modi

आपको बता दें कि इससे पहले 1990 में कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 100 का आंकड़ा पार किया था, हलांकि इस बार कांग्रेस विपक्ष का अधिकार भी नहीं पा सकी। 1990 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 141 सीट मिली थी। वहीं इस बार भाजपा को 122 के आसपास सीटें हासिल होती दिख रही है, हलांकि सैकड़ा पार करने के बावजूद भाजपा अपने बूते सरकार बनाने के लिए 145 सीट के जादुई आंकड़े को हासिल नहीं कर पायी।

लेकिन इसके बावजूद भाजपा का प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा। आकंड़ों पर नजर डाले तो 1962 से अबतक के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, लेकिन इस बार मोदी की ऐसी आंधी चली कि कांग्रेस एनसीपी की हला गुल हो गई।
आंकड़ों में भाजपा की जीत
1962 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: 0
1967 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: 4(भाजपा जन संघ)
1972 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: 5(भाजपा जन संघ)
1978 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: 0
1980 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: 14
1985 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: 16
1990 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: 42
1995 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: 65
1999 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: 56
2004 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: 54
2009 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: 46
2014 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: 122

इन आंकड़ों से साफ होता है कि महाराष्ट्र की सियासी बिसात पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जो दांव खेला था, वह सही बैठा है।

Comments
English summary
Riding on the Narendra Modi wave, BJP has crossed the century mark in the Assembly polls in Maharashtra, a feat last time achieved by Congress in 1990.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X