ग्रीन साड़ी में मोनालिसा ने शेयर की अपनी Killer Photos, रश्मि देसाई का यूं आया कमेंट
मुंबई, 27 जुलाई: अंतरा बिस्वास उर्फ मोनालिसा को आज हर कोई जानता हैं, बिग बॉस 10 और टीवी पर निगेटिव रोल निभाने के बाद मोनालिसा की पॉपुलैरिटी में जबरदस्त उछाल आया हैं। मोनालिसा अपने फैंस के बीच जबरदस्त एक्टिंग और दिलकश अदाओं का जादू बिखेरने का कोई मौका नहीं छोड़ती। मोनालिसा ने अपने अभिनय और डांस के जरिए लाखों दर्शकों को दीवाना बनाया हुआ है। सोशल मीडिया पर भी मोनालिसा अपने फैंस को दीवाना बनाने में कई कसर बाकी नहीं छोड़ रही हैं।
Recommended Video

हाल ही में मोनालिसा ने बैकलेस ब्लाउस और ग्रीन साड़ी में अपनी कुछ फोटोज शेयर की है। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर शेयर की गई फोटोज में मोनालिसा ग्रीन कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं और इसमें वो बेहद प्यारी लग रही हैं। तस्वीरों में वो अपना बैकलेस और ऑफ शोल्डर ब्लाउज भी फ्लॉन्ट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में उनकी अदाएं कातिलाना है। मोनालिसा ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में 'Give Them A Reason To Stare (उन्हें घूरने की वजह दे दो)' भी लिखा है।
मोनालिसा ने अपने ट्रेडिशनल अवतार में इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वे हरे रंग की साड़ी, हरे रंग की चूड़ियां, हरे रंग का नेकलेस और हरे रंग की बिंदी लगाएं बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। इन फोटोज के साथ मोनालिसा ने जो कैप्शन दिया है वो उनके लुक के साथ परफेक्ट जा रहा है। मोनालिसा की फैन फॉलोइंग कितनी जबरदस्त है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पोस्ट करने के एक घंटे के अंदर ही 70 हजार से ज्यादा फैन्स ने उनकी तस्वीरों को लाइक किया है।
मोनालिसा की तस्वीरों पर कोई फायर इमोजी के जरिये प्यार दिखा रहा है तो कोई हार्ट बनाकर। तो कोई मोनालिसा की तस्वीर को आग लगा देने वही बता रहा है। वहीं, रश्मि देसाई ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'आजकल आप क्या कर रही हैं'। बता दें कि इससे पहले मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की है, जिसमें वो ब्लैक कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। अपने लुक को और भी शानदार बनाने के लिए एक्ट्रेस ने हल्की लिपस्टिक और छोटी बिंदी के साथ मेकअप किया है, जो कि उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। मोनालिसा ने फोटोज के साथ कैप्शन भी लिखा है, 'ब्लैक शैतान के जैसा, हॉट, नरक के जैसा... स्वीट प्यार की तरह।'
मोनालिसा आज हिंदी टीवी जगत की एक फेमस फेस बन गई हैं और इन दिनों शो नमक इस्क का में निगेटिव रोल में दिखाई दे रही हैं। इस रोल के लिए मोनालिसा की काफी तारीफ भी की जा रही है। बता दें कि इससे पहले वे 'डायन' में भी नजर आई थीं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी लगातार सक्रिय रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 4.5 मिलियन फॉलोवर्स है, जो बताते हैं कि फैन्स के बीच उनकी पॉपुलैरिटी कितनी तगड़ी है।












Click it and Unblock the Notifications